विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'साहब पति नहीं दे रहा खर्चा, बुरी तरह पीटकर...' जनता दरबार में पत्नी की DM से गुहार

Published: Sat, 13 Sep 2025 09:50 AM (GMT+05:30)

नोएडा में जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पति द्वारा मारपीट और बेघर करने की धमकी देने की ...और पढ़ें

बुजुर्ग महिला ने पति द्वारा मारपीट और बेघर करने की धमकी देने की शिकायत की। फाइल फोटो
बुजुर्ग महिला ने पति द्वारा मारपीट और बेघर करने की धमकी देने की शिकायत की। फाइल फोटो

HighLights

  1. पति मारपीट करता, बेघर करने की धमकी देता है
  2. चोरी की शिकायत पर पुलिस निष्क्रिय
  3. फर्जी कॉलेज में छात्रों का भविष्य खतरे में

जागरण संवाददाता, नोएडा। साहब...पति बिना पैसे दिए रोज मारपीट करता है। नशे की हालत में बार-बार बेटों समेत घर से निकालने की धमकी देता है। हाथ जोड़कर बुजुर्ग महिला रो रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रही थी।

यह नजारा था सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय का। शुक्रवार सुबह 10 बजे उपजिलाधिकारी वेदप्रकाश और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोपहर 12 बजे तक करीब 25 लोग शिकायती पत्र और मांग पत्र लेकर पहुंचे। उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

सेक्टर-22 से पहुंचे राजकरण ने आरोप लगाया कि घर से नकदी और जेवरात चोरी होने की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता पवन ने गुहार लगाई कि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए सूरजपुर जाना पड़ता है।

यह व्यवस्था नोएडा शहर में ही शुरू होनी चाहिए। सेक्टर-22 की 80 वर्षीय सरला अग्रवाल ने बताया कि किराए पर आई तीन लड़कियां पहले ही दिन सामान ले गईं। मामला कई महीने पुराना है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी लड़कियों के भाई से बात करके पूरा मामला समझा। सेक्टर-37 के योगेश कुमार ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।

उद्यान प्रभारी को पत्र भेजकर मांग की। सदरपुर में लगने वाले बाजार पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। कॉलोनी में मीट की दुकानें खुलने से महिलाओं और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार होता है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के राम अवतार और अन्य व्यापारियों ने जनता दर्शन शुरू होने पर अधिकारियों को गुलदस्ता देकर डीएम मेधा रूपम का आभार व्यक्त किया।

मैंने तिलपता में एक प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट खरीदा था। कुछ दिनों बाद उसने मेरा प्लॉट किसी और को बेच दिया। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जनता दर्शन में अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

-मंगत सिंह, पूर्व सूबेदार

मैंने एक बिल्डर से फ्लैट खरीदा था। वह मुझे आज तक नहीं मिला। मैं 2023 से अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूँ। जनता दर्शन में सुनवाई की उम्मीद है। अगर ज़िलाधिकारी मामले को गंभीरता से लें, तो कोई न कोई हल ज़रूर निकलेगा।

-संजीव सिंह

सोम बाज़ार में गंदगी फैली रहती है। नालियों पर अतिक्रमण के कारण सफ़ाई नहीं हो पाती। मीट की दुकानें खुलने से बदबू फैलती है। महिलाएँ और बच्चियाँ भी सुरक्षित नहीं हैं।

-योगेश कुमार, सदरपुर

पिछले दो सालों से आरडब्ल्यूए के चुनाव नहीं हुए हैं। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बावजूद, वे प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहे हैं। जनता दर्शन में चुनाव प्रक्रिया कराने की माँग की गई है।

-विमलेश शर्मा- निठारी

मैंने अपने बेटे का दाखिला दुजाना गाँव के एक कॉलेज में बी-फार्मा में करवाया था। परीक्षा के बाद भी रिजल्ट नहीं आया। मुझे पता चला कि कॉलेज फ़र्ज़ी है। उसे मान्यता नहीं मिली है। वहाँ 100 बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

-योगेश नागर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।