विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा की स्वाति ने श्रीलंका में जीता एशिया आस्कर, पेंटिंग केक आर्ट में लहराया परचम

Published: Wed, 18 Jun 2025 01:34 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की स्वाति माहेश्वरी ने श्रीलंका के कोलंबो में पेंटिंग केक प्रतियोगिता में एशिया आस्कर जीतकर भारत को गौरवान्वित ...और पढ़ें

भारतीय ध्वज और अपने पुरस्कार के साथ कोलंबों में स्वाति माहेश्वरी।
भारतीय ध्वज और अपने पुरस्कार के साथ कोलंबों में स्वाति माहेश्वरी।

जागरण संवाददाता, नोएडा: पेंटिंग केक आर्ट एक कठिन कला है। हर जगह यह उपलब्ध नहीं है। भारत में भी इस कला का दिखना दुर्लभ ही है।

इसी कला में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 की एवेन्यू-11 सोसायटी निवासी स्वाति माहेश्वरी ने एशिया आस्कर पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार से स्वाति को श्रीलंका के कोलंबो में नवाजा गया।

बता दें पेंटिंग केक (एडवांस) कैटेगरी में स्वाति को एशिया आस्कर-2025 से नवाजा गया। स्वाति के अनुसार वह पहली भारतीय हैं, जिनको यह पुरस्कार मिला है।

एडिबल पेंटिंग ऑन केक और 2डी स्कल्पटिंग के मिला अवार्ड

यह अवार्ड उनको केक पर एडिबल पेंटिंग ऑन केक विद टू डी स्कल्पटिंग बनाने पर मिला हैं। 15 जून को कोलंबो में आयोजित आयोजन में स्वाती ने यह अवार्ड हासिल कर ग्रेटर नोएडा ही नहीं देश का मान बढ़ाया।

स्वाति ने बताया कि इससे पहले वह दिल्ली में फैशन डिजाइन के साथ बुटीक चलाती थीं। यह उन्होने करीब 13 वर्ष तक किया। कोरोना काॅल में बुटीक बंद करना मजबूरी हो गई।

उन्होंने आनलाइन या अन्य साधनों के जरिये पेंटिंग कला सीखी। इसका उनको लाभ मिला। अब उनकी कला देश ही नहीं अन्य देशों में भी प्रसिद्धि हासिल कर रही है। स्वाति के परिवार पति और एक बेटी है, जो 11वीं की पढ़ाई कर रही है।

स्वाति हासिल कर चुकीं हैं यह उपलब्धियां

केक स्टार इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2022, केक स्टार इंटरनेशनल बायबोरा (रूस) में आयोजित एक मात्र फाइनलिस्ट, 2023 में होम बेकर्स इंडिया के आयोजित वेडिंग के काॅम्पीटिशन 2023 में तीसरा स्थान, शोजटापर्स आर्टिस्ट केकोलाॅजी मुंबई 2023 में टाॅप 10 उभरते आर्टिस्ट में चुनी गईं।

फ्रांस की आर्ट ऑफ दे केक प्रतियोगता 2023 में कांस्य पदक, अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में कांस्य इसके साथ अन्य उपलब्धियां भी स्वाति ने अपने नाम दर्ज की हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।