विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Metro News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, 2022 तक मेट्रो का सफर !

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 18 Jul 2020 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 08:23 AM (IST)

Metro Train News नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच कुल 5 मेट्रो स्टेशन होंगे। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Noida Metro News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, 2022 तक मेट्रो का सफर !
Noida Metro News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, 2022 तक मेट्रो का सफर !

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Metro News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली के लाखों लोगों के लिए भी बड़ी खबरी है। सबकुछ ठीक रहा और एक्वा लाइन एक्टेशन का निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों के दौरान शुरू हो गया तो नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली एक्वा मेट्रो 2022 तक दौड़ने लगेगी। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर चलने वाली मेट्रो परियोजना के सिविल वर्क के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं और इसके लिए 3  कंपनियों ने रुचि दिखाई है। अगले कुछ सप्ताह के दौरान इनकी तकनीकी बिड खोली जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर से पहले ही कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) के अधिकारियों की मानें तो कंपनियों की बिड का तकनीकी परीक्षण होगा। इसके बाद जो किफायती होगा, उस कंपनी का चयन किया जाएगा। 

ये होंगे 5 स्टेशन

  1. सेक्टर-122, 
  2. सेक्टर-123
  3. सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  4. सेक्टर-12 इकोटेक
  5. सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट

यह भी जानें

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच मेट्रो ट्रैक का निर्माण कार्य 20 महीने में पूरा करना होगा।
  • सिविल के कामकाज की लागत 430.69 करोड़ रुपये तय की गई है।
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
  • दिल्ली से अब लोग सीधे मेट्रो के जरिये ग्रेटर नोएडा पहुंच सकेंगे। इससे यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
  • नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 तक 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
  • ट्रैक में 9.15 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर 5 स्टेशन बनेंगे।
  • नोएडा और ग्रेनो अथॉरिटी अपने-अपने हिस्से के निर्माण का खर्च वहन करेंगे।
  • केंद्र और यूपी सरकार से भी ट्रैक के निर्माण में मदद मिलेगी।
  • सभी स्टेशन ऐलिवेटेड होंगे।
  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi metro Rail Corporation) ही परियोजना का निर्माण व संचालन करेगा। इसे मार्च 2022 तक पूरा करने की योजना है।
  • नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की योजना मेट्रो रूट को भविष्य में सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन व डिपो स्टेशन से बराकी तक ले जाने की है।

 Vikas Dubey Encounter: मौत के चंद घंटे बाद विकास दुबे के नाम से बना OPD का पर्चा, STF हुई सतर्क

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।