Move to Jagran APP

Noida: मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का दिया झांसा, लड़की के परिजनों से ठगे 41 लाख; अब दे रहे मारने की धमकी

शादी डॉट काम पर एक लड़की को जीवन साथी चुनना भारी पड़ गया। शादी का झांसा देकर आरोपित ने लड़की व उसके स्वजन से लगभग 41 लाख रुपये ठग लिए। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

By Manesh TiwariEdited By: GeetarjunFri, 26 May 2023 09:42 PM (IST)
Noida: मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का दिया झांसा, लड़की के परिजनों से ठगे 41 लाख; अब दे रहे मारने की धमकी
मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का दिया झांसा, लड़की के परिजनों से ठगे 41 लाख।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। शादी डॉट काम पर एक लड़की को जीवन साथी चुनना भारी पड़ गया। शादी का झांसा देकर आरोपित ने लड़की व उसके स्वजन से लगभग 41 लाख रुपये ठग लिए। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। पीड़ित स्वजन ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाला परिवार बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। लडकी की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर डाली थी। 20 सितंबर 2020 को माधुरी का प्रोफाइल देखकर बिहार के पटना में रहने वाले प्रवीण ने उसको वाट्सअप मैसेज किया।

मैसेज में उसने अपनी परिवारिक पृष्‍ठभूमि के बारे में बताया था। बताया था कि वह एक प्रतिष्ठित एवं खानदानी परिवार से है। उसने माधुरी से शादी करने का इरादा जताया।

बाद में लड़के व लड़की मुलाकात होने लगी। समय-समय पर लड़के ने विभिन्न प्रकार की दिक्कत बता 41 लाख रुपये ठग लिए। बाद में शादी से इंकार करने लगा। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर जांच की जाएगी।