विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोडरेज में पांच महीने पहले दो पक्षों में हुई थी मारपीट, अब हिंदू परिवार ने पलायन के लिए दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 08:48 PM (IST)

ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्दौनी गांव में हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। दीवार पर लिख दिया ...और पढ़ें

दोनों पक्षों के बीच पांच महीने पहले रोडरेज को लेकर मारपीट हुई थी।
दोनों पक्षों के बीच पांच महीने पहले रोडरेज को लेकर मारपीट हुई थी।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्दौनी गांव में हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। दीवार पर लिख दिया गया है कि मकान बिकाऊ है। रोडरेज की घटना को लेकर दो युवकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक समुदाय के डर की वजह से हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पांच महीने पहले रोडरेज को लेकर मारपीट हुई थी।

आरोप है कि एक समुदाय के लोग हिंदू परिवार को डरा धमका रहे है। पांच महीने पहले गाड़ी टकराने को लेकर रोहित और अमन के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के है। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी चली आ रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते है। इसी बीच पलायन का मुद्दा इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।

रोहित के परिवार ने अपने घर की दीवार पर लिखवा दिया कि यह मकान बिकाऊ है। एक समुदाय के कारण वह पलायन करने को मजबूर है। जिले के कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो अपलोड कर पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि पांच महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। रोडरेज को लेकर पूर्व में मारपीट हुई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी पक्ष को यदि कोई दिक्कत है तो पुलिस से शिकायत करनी चाहिए।