विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: नकली पनीर बेचने वाला फरार फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

Published: Tue, 12 Aug 2025 08:33 AM (IST)

नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ की एक फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया है जो नकली पनीर बनाकर नोएडा और एनसीआर ...और पढ़ें

सेक्टर 63 थाना पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी बदमाश अफसर। सौ. मीडिया सेल
सेक्टर 63 थाना पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी बदमाश अफसर। सौ. मीडिया सेल

HighLights

  1. नकली पनीर फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार |
  2. 25 हजार का इनामी था अफसर खां |
  3. मिलावटी पनीर से स्वास्थ्य को खतरा |

जागरण संवाददाता, नोएडा। अलीगढ़ की फैक्ट्री में नकली पनीर बनाकर नोएडा समेत एनसीआर में खपाने वाले फैक्ट्री मालिक को सेक्टर 63 थाना पुलिस ने सोमवार को जी ब्लॉक से गिरफ्तार किया।

सवा माह से फरार चलने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपित नोएडा आने के दौरान सर्विलांस की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह फरीदाबाद समेत एनसीआर में फरारी काट रहा था।

पुलिस ने 29 जून को चार आरोपित किए थे गिरफ्तार

पुलिस मामले में चार आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उधर, आरोपितों से पकड़ा गए पनीर की प्रयोगशाला की जांच में स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक होने की रिपेार्ट आ चुकी है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपित की पहचान अलीगढ़ के सहजपुरा गांव के अफसर खां के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि वह पहले फरीदाबाद में पनीर की सप्लाई करता था। वहां से उसके मन में अपना पनीर बनाकर बेचने की योजना आई थी।

अलीगढ़ स्थित गांव में अपनी कुछ जमीन बेचकर भाई गुड्डू उर्फ रहीश के साथ मिलकर पनीर बनाकर एनसीआर में सप्लाई करने का काम शुरू किया था, लेकिन लाभ नहीं होने से स्किम्ड मिल्क पाउडर, सार्टेक्स क्लीन, रिफाइंड पालमोलिन, केमिकल, रंग को मशीन की मदद से मिलावटी पनीर बनाना शुरू किया था।

सस्ता होने की वजह से दुकानदार छह माह से खरीद रहे थे। 29 जून को 1400 किलो नकली पनीर नोएडा सेक्टर 63 एच ब्लाक में पकड़ा गया था। सेक्टर 63 थाना पुलिस ने गुड्डू उर्फ रहीश, गुलफाम, नावेद और इकलाख को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी होने पर अफसर खां भाग गया था। अपना मोबाइल भी बंद किए हुए था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।