विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Divyang T-10 Cricket Tournament: आइपीएल की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेटरों की होगी नीलामी

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 26 Aug 2021 10:18 AM (IST)

World Divyang T-10 Cricket Tournament 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिव्यांग क्रिकेटरों का ई-आक्सन कार्यक्रम में ...और पढ़ें

World Divyang T-10 Cricket Tournament: आइपीएल की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेटरों की होगी नीलामी
World Divyang T-10 Cricket Tournament: आइपीएल की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेटरों की होगी नीलामी

नई दिल्ली/नोएडा [कुंदन तिवारी]।  अब इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तर्ज पर कारपोरेट घराने व बालीवुड सितारे दिव्यांग क्रिकेटरों की नीलामी करेंगे। वर्ल्ड दिव्यांग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर से डिस्कवरी चैनल के डी स्पोट्र्स चैनल पर ई-आक्सन के तिथि खरीद ली गई है, लेकिन टाइम स्लाट लिया जाना बाकी है। 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिव्यांग क्रिकेटरों का ई-आक्सन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई समेत आठ टीमों के लिए क्रिकेटरों की बोली लगेगी।

बता दें कि इस व्यवस्था से अब देश में दिव्यांग क्रिकेटरों की दशा में ही सुधार होगा, वहीं खेल को नई दिशा भी मिलने वाली है, क्योंकि नोएडा सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिव्यांग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा सीजन का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 20 से 28 फरवरी 2022 को होगा।

दिव्यांग क्रिकेटर चयन को होगा ओपन ट्रायल

तमाम दिव्यांग खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेलते है, लेकिन वह आर्थिक तंगी की वजह से किसी टीम या क्लब में शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा निखारने के लिए कोई प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसी प्रतिभा को तराशने के लिए ओपन ट्रायल का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बेहतरीन खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा।

इन देशों के खिलाड़ी भी होंगे शामिल

बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान,दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान

इन टीमों के लिए क्रिकेटरों की होगी नीलामी

दिल्ली,मुंबई, बेंगलुरु,चेन्नई, कोलकाता,उत्तर प्रदेश, गुजरात और हैदराबाद

वर्ल्ड दिव्यांग टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सीजन 11 मार्च से 18 मार्च 2021 को सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इसमें पूरे देश के करीब 28 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था। यह दुनिया का पहला वर्ल्ड दिव्यांग टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट था, जिसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली।

राजीव मिश्र (संस्थापक, वर्ल्ड दिव्यांग टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट) का कहना है कि पहला सीजन सफल रहा, इसकी सफलता को देख दूसरा सीजन भी नोएडा में आयोजित होगा। तमाम कारपोरेट घरानों ने संपर्क किया है। कुछ बालीवुड सितारे भी संपर्क में है, जो टीम खरीदना चाहते हैं।