विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: भाभी का दीवाना हुआ देवर, करने लगा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान महिला पहुंची थाने

Published: Sun, 11 Aug 2024 09:21 PM (IST)

Greater Noida Crime News देवर की अश्लील हरकतों से भाभी ने तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ...और पढ़ें

देवर की हरकतों से परशान भाभी पहुंची थाने।
देवर की हरकतों से परशान भाभी पहुंची थाने।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर एक वर्ष से उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भी पति द्वारा नजरअंदाज करने पर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 29 सितंबर 2023 को वह अपने कमरे में अकेली बैठी थी। उसी दौरान उसका देवर कन्हैया वहां पहुंचा और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा।

आरोपी ने भाभी को धमकाया

पीड़िता द्वारा विरोध करने व शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपित देवर किसी से भी शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़िता द्वारा पति को घटना की जानकारी देने पर भी उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया और आरोपी से कुछ नहीं कहा, जिसके बाद आरोपित के हौसले और बुलंद हो गए।

महिला ने मायके में दी जानकारी

वह अक्सर उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगा। देवर की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने मायके वालों को जानकारी दी। मायके वालों के साथ पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपी देवर के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: दुष्कर्म के आरोप पर की शादी, फिर विवाद के बाद दिया तलाक; हाईकोर्ट ने रद की FIR