विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा के बरौला गांव में पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 11:25 AM (IST)

जानकारी के मुताबिक, पेड़ से जिन दो लड़कियों के शव लटके मिले हैं, वे दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं।

नोएडा के बरौला गांव में पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव
नोएडा के बरौला गांव में पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव

नोएडा, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में नोएडा के बरौला गांव में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्‍या है या आत्‍महत्‍या का मामला।

जानकारी के मुताबिक, पेड़ से जिन दो लड़कियों के शव लटके मिले हैं, वे दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं। इनमें से एक की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्‍मी और दूसरी बहन की पहचान 14 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। मामला कोतवाली सेक्टर 49 के क्षेत्र में आता है। कोतवाली सेक्टर 49 से पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। इस बीच घटना स्थल पर भीड़ लग गई। वहीं युवतियों के परिजन शोकाकुल हैं।

यह भी पढ़ें: झुग्गियों में बजती थी ढोंगी बाबा की मुरली, सात साल में खड़ा गया महल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।