Move to Jagran APP

नोएडा की नामी कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 3000 कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा

ग्रेटर नोएडा की एक नामी मोबाइल कंपनी में 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 5 कर्मचारी गौतमबुद्ध नगर के रहने हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:34 PM (IST)
नोएडा की नामी कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 3000 कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा
नोएडा की नामी कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 3000 कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा

ग्रेटर नोएडा, धर्मेंद्र चंदेल।  ग्रेटर नोएडा की एक नामी मोबाइल कंपनी में 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पांच कर्मचारी गौतमबुद्ध नगर के रहने हैं, जबकि एक गाजियाबाद का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोबाइल कंपनी तीन हजार कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा है। बताया जा रहा है कि जो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके साथ तीन हजार कर्मचारी काम कर रहे थे।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने सभी छह कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। अब कंपनी के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। 

इससे पहले रविवार को क्वारंटाइन वार्ड में संदिग्धों की निगरानी कर रहे डॉक्टर व एक स्वास्थ्यकर्मी समेत आठ लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 255 पर पहुंच गया है। उधर, 191 मरीज ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं और 59 मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के अनुसार रविवार को जांच केंद्रों से 107 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 8 पॉजिटिव और 99 नेगेटिव मिली। पॉजिटिव मरीजों में जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर और जिम्स की स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। बताया गया कि वरिष्ठ चिकित्सक की जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में ड्यूटी चल रही थी। क्वारंटाइन में रह रहा एक संदिग्ध में भी कोरोना संक्रमित मिला है।

आशंका है कि डॉक्टर उसी के संपर्क में आकर बीमार पड़े है। इसके अलावा तीन मरीज सेक्टर-12 में मिले, यहां पूर्व में भी एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक मरीज सेक्टर-10 और दो मरीज सेक्टर-8 में मिला है। तीनों झुग्गियों में रहने वाले हैं। इसके अलावा जिम्स की एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में आमजन के साथ-साथ चिकित्सक भी वायरस का शिकार बनते जा रहे हैं। अबतक चार डॉक्टरों समेत 21 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.