विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus cases in Noida: नोएडा में सामने आए 14 नए मामले, कई मरीजों के रिश्ते जमातियों से

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 02:11 PM (IST)

Coronavirus cases in Noida इसके साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 129 पर पहुंच गया है।

Coronavirus cases in Noida: नोएडा में सामने आए 14 नए मामले, कई मरीजों के रिश्ते जमातियों से
Coronavirus cases in Noida: नोएडा में सामने आए 14 नए मामले, कई मरीजों के रिश्ते जमातियों से

नोएडा [आशीष धामा]। Coronavirus cases in Noida : तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिले के स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वयारस के संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की वार्ड आया और चाइल्ड पीजीआइ के कुक समेत 6 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा, नोएडा ग्रेटर- नोएडा के विभिन्न इलाकों में भी कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को ताल्लुक जमातियों से है, तो कुछ का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। इसके साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 129 पर पहुंच गया है। वहीं, सुखद बात यह है कि जिले में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है और ठीक होने का अनुपात बहुत बेहतर है।

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 186 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें 4 सैंपल रिपीट किए गए थे। रविवार देर रात इन सैंपलों का नतीजा गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग को मिला। इनमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों में 6 स्वास्थ्यकर्मी सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ के हैं, इनमें कुक भी शामिल हैं।

इसके अलावा जिला अस्पताल की वार्ड आया और सेक्टर 39 में बने क्वारंटाइन वार्ड के प्लम्बर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एक मरीज कुलेसरा ओर एक मरीज एच्छर गांव में मिला है। इनमें संक्रमण का कारण जमात है। शेष सिरसा, सुपरटेक, ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 63 में भी एक एक कोरोना के मरीज मिले, जबकि 15 वां मरीज दिल्ली का रहने वाला है। एक साथ कोरोना के 14 मरीजों मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य व प्रशासन के अधिकारी मीटिंग पर अस्पतालों व सेक्टरों को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि पॉजिटिव मरीजो में एक महिला पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उसकी पांचवी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजो का आंकड़ा 129 पर पहुच गया है।

संख्या कम करने को आंकड़ों में फेरबदल कर रहा स्वास्थ्य विभाग

मरीजों की संख्या कम करने और आंकड़ो को बेहतर बनाने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग तिगड़मबाजी में लगा है। इससे पूर्व भी मिले में कई मामले ऐसे सामने आ चुके है जिनकी जांच नोएडा में हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें अपने रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। गत दिवस भी सलारपुर भंगेल में पॉजिटिव मिली महिला की जांच नोएडा जिला अस्पताल में हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने महिला को गाजियाबाद भिजवा दिया। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में मिले मरीजों को भी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। अब विभाग आज मिले दिल्ली के मरीज को भी रिकॉर्ड से कैसे निकाला जाए। इसकी तैयारियों में जुट गया है।