विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona in Noida: जिले में मिले कोरोना के छह नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 236

By Prateek KumarEdited By:
Published: Wed, 13 May 2020 05:13 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 May 2020 05:32 PM (GMT+05:30)

corona in Noida कोरोना के छह नए मरीज फिर से नोएडा में मिले हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्‍या 236 पहुंच गई है।

Corona in Noida: जिले में मिले कोरोना के छह नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 236
Corona in Noida: जिले में मिले कोरोना के छह नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 236

नोएडा, जागरण संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को फिर से छह नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें 34 वर्षीय युवक सेक्टर-66, 30 वर्षीय युवक सेक्टर-76, 30 वर्षीय महिला निवासी जेवर, 51 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-5, 24 वर्षीय युवक सेक्टर-8 और 22 वर्षीय युवक सेक्टर-12 में मिला है। सभी मरीजों में संक्रमण का कारण यहां मिल चुके पुराने मरीज है।

इसके अलावा जेवर में मिली संक्रमित महिला में संक्रमण का कारण पता लगाया जा रहा है। वहीं, बुधवार को शारदा से दो मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी भी दे दी गई। इस समय जिले में कुल कोरोना मरीजों का आकड़ा 236 है। 143 मरीज ठीक हो चुके और तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 90 मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में उपचार जारी है।

इधर, सेक्टर-12 में एक स्टाफ नर्स व उसके पति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट उमा शंकर के निर्देशानुसार फिलहाल एरिया के करीब एक किलोमीटर के इलाकों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। यहां बैरियर लगाकर इलाका सील किया गया हैं।

हॉट स्पॉट में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूíत जारी रहेगी। इसको लेकर आश्वस्त किया गया है। किसी भी व्यक्ति को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। लॉकडाउन के दौरान सभी अपने घरों में रहेंगे। इसके अलावा सभी स्थानों पर आवश्यक सब्जियां, फल, दूध व दवाएं उपलब्ध रहेगी।

आवश्यक सामग्री को होम डिलीवरी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत की सभी वस्तुएं पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हैं। एंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं। अंतरिम आदेश तक इलाके में किसी भी बाहरी लोगों की एंट्री नहीं होगी। बता दें कि नोएडा में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण प्रशासन यहां सख्‍ती बरत रहा है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।