प्रदूषण से हाहाकार मचने के बाद वेब सिटी पर चल रहे निर्माण हुआ बंद
शहर की हवा बेहद जहरीली हुई तब प्रशासन एक्शन में आया है। शनिवार को प्रशासन ने सेक्टर 32 स्थित वेब सिटी के प्रोजेक्ट पर चल रहे निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है।
नोएडा [सुरेंद्र राम]। शहर की हवा बेहद जहरीली हुई तब प्रशासन एक्शन में आया है। शनिवार को प्रशासन ने सेक्टर 32 स्थित वेब सिटी के प्रोजेक्ट पर चल रहे निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है। मौके से 25 लोगों को गिरफ्तार कर 2 आरएमसी प्लांट बन्द करा कर पोपलेन को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि वेब सिटी पर निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था।
दिल्ली में ग्रैप लागू होने के बाद जारी रहा निर्माण कार्य
दिल्ली एनसीआर में ग्रैप लागू होने के बाद भी वेब सिटी पर निर्माण जारी रहा। रात में निर्माण को बन्द कराए जाने के बाद भी निर्माण कम्पनी काम जारी रखी और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ जिला पर्यावरणीय समिति आंख बंद किये रही।
प्रदूषण स्तर बढ़ने के बाद हुई कार्रवाई
शुक्रवार को जिले में प्रदूषण का स्तर 500 के पार पहुंचा तब जिलाधिकारी ने अधिकारियों के पेंच कसे। सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि निर्माण कम्पनी रात में करीब 100 मजदूरों को लगाकर काम करा रही थी। शुक्रवार रात भी निर्माण जारी रहा। जबकि इपीसीए ने दिन व रात में 5 नवम्बर तक निर्माण पूरी तरह बन्द रखने के आदेश दिया है।
20 लोगों को किया गिरफ्तार
सेक्टर 32 में चल रहे निर्माण साइट से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमे सुपरवाइजर व अन्य अधिकारी शामिल है। वेब के ही पास में बन रहे एक माल पर भी दिन में काम चलता पाया गया। वहां भी छापेमारी की गई। यह पेजेक्ट भी वेब सिटी का ही है। वहां से ज्यादातर लोग भाग गए, लेकिन 5 लोगों को पकड़ लिया गया है। आरएमसी प्लांट सील कर दिया गया है। कम्पनी पर भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक