Move to Jagran APP

Noida Metro Service News: दिल्ली मेट्रो के बाद एक्वा लाइन मेट्रो के टाइमिंग में भी बदलाव, यहां जानें- पूरा शेड्यूल

Noida Metro Service News NMRC प्रबंधन द्वारा किए गए इस बदलाव के अब सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो ट्रेन सुबह 7 से शाम 8 बजे तक चलेंगी। वहीं व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक चलेगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 08:27 AM (IST)
एक्वा लाइन मेट्रो व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक चलेगी।

नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल की सेवाओं में बदलाव किया है। NMRC प्रबंधन द्वारा किए गए इस बदलाव के अब सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो ट्रेन सुबह 7 से शाम 8 बजे तक चलेंगी। वहीं, व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक चलेगी। मेट्रो ट्रेनों के बीच में 15 मिनट का अंतराल रखा जाएगा। बाकी समय में हर 30 मिनट पर एक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

loksabha election banner

इसके अलावा, शनिवार और रविवार को वीकेंड लाकडाउन के दिन मेट्रो ट्रेन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से 8 बजे तक संचालित की जाएगी। शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवाओं में एक घंटे का अंतराल रखा जाएगा। व्यस्त समय में सोमवार से शुक्रवार तक फास्ट ट्रेन की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। संशोधित टाइम टेबल 24 अप्रैल यानी शनिवार से लागू होगा। एनएमआरसी की ओर से जानकारी दी गई कोरोना महामारी को फैलने से रोकना है। इसके लिए सबसे जरूरी इसकी चेन को तोड़ना है, इसीलिए मेट्रो के समय में संशोधन किया गया है।

दिल्ली मेट्रो पहले ही कर चुका है टाइमिंग में बदलाव

राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन के दौरान मेट्रो ट्रेनों के संचालन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक मेट्रो ट्रेनों का संचालन प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल में किया जाएगा, जबकि दिन में बाकी समय 30 मिनट के अंतराल में इनका संचालन होगा।

ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: देखें वीडियो, एक तरफ कोरोना का कहर दूसरी ओर आंदोलन में रोजा इफ्तार का आयोजन, बन रहे सुपर स्प्रेडर

डीएमआरसी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान केवल वही लोग सफर कर सकेंगे जिन्हें सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक छूट दी गई है। इन लोगों को यात्रा करने के लिए वैध परिचयपत्र दिखाना होगा। 50 फीसद यात्रियों की क्षमता के साथ मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.