Move to Jagran APP

Noida: जिले की एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में आरक्षण की बदली स्थिति, नेताओं को लगा झटका

उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग ने नगर पालिका व नगर पंचायत में सीटों के आरक्षण की रिपोर्ट जारी कर दी है। पिछले वर्ष दिसंबर में जारी आरक्षण की स्थिति में बड़ा बदलाव आ गया है। (फाइल फोटो)

By Manesh TiwariEdited By: Abhi MalviyaPublished: Thu, 30 Mar 2023 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 09:34 PM (IST)
Noida: जिले की एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में आरक्षण की बदली स्थिति, नेताओं को लगा झटका
उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग ने नगर पालिका और नगर पंचायत में सीटों के आरक्षण की रिपोर्ट जारी की।

नोएडा, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग ने नगर पालिका व नगर पंचायत में सीटों के आरक्षण की रिपोर्ट जारी कर दी है। पिछले वर्ष दिसंबर में जारी आरक्षण की स्थिति में बड़ा बदलाव आ गया है। नगर पालिका दादरी के साथ ही नगर पंचायत दनकौर, जेवर, रबूपुरा, बिलासपुर व जहांगीरपुर के आरक्षण की स्थिति में बदलाव हो गया है।

loksabha election banner

संभावना जताई जा रही है कि चुनाव की अधिसूचना भी जल्द जारी हो जाएगी। नई आरक्षण सूची से जहां एक तरफ कुछ लोगों की उम्मीदों को धक्का लगा है वहीं दूसरी तरफ अन्य की बांछे खिल गई हैं। ऐसे में एक-दो दिन में जिले में चुनाव का माहौल बनना शुरू हो जाएगा।

पिछले वर्ष दिसंबर में जारी आरक्षण सूची में नगर पालिका दादरी अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में चली गई थी। इस कारण पिछले दो कार्यकाल से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत रही गीता पंडित की दावेदारी समाप्त हो गई थी। आरक्षण के हिसाब से अन्य लोगों ने प्रचार कर माहौल बनाना शुरू कर दिया था। कुछ ऐसी ही स्थिति दनकौर, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर व रबूपुरा नगर पंचायत की भी थी।

इन सीटों पर भी पिछले वर्ष दिसंबर में जारी आरक्षण के हिसाब से नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी थी। जिले की सभी सीटों के आरक्षण में बदलाव होने के बाद उन नेताओं को जोर का झटका लगा है जिन्होंने पुराने आरक्षण के आधार पर अपनी जेब ढीली कर दी थी। नई आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने टिकट पाने की चाह में पार्टी के अपने-अपने आकाओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

सीटों के आरक्षण की वर्तमान स्थिति

नगर पालिका परिषद दादरी-         अनारक्षित

नगर पंचायत दनकौर-             अनुसूचित जाति महिला

नगर पंचायत जेवर-                अनारक्षित

नगर पंचायत बिलासपुर-           पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत रबूपुरा-              अनारक्षित

नगर पंचायत जहांगीरपुर-          अनारक्षित

दिसंबर में जारी आरक्षण की स्थिति

नगर पालिका दादरी-         अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत दनकौर-        अनुसूचित जाति

नगर पंचायत जेवर-          अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत बिलासपुर-      अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत रबूपुर-            महिला

नगर पंचायत जहांगीरपुर-       महिला

निकाय का नाम                   कुल मतदाता

नगर पालिका परिषद दादरी-               94418

नगर पंचायत दनकौर-                     12975

नगर पंचायत बिलासपुर-                  9130

नगर पंचायत जेवर-                       27668

नगर पंचायत जहांगीरपुर-                 9302

नगर पंचायत रबूपुरा-                    14050

कुल योग-                               167549


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.