Move to Jagran APP

नोएडा: भाजपा ने मदद को बढ़ाए हाथ, दो दिन से भूखे लोगों तक पहुंचाया राशन

भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि जलपुरा गांव के सपेरा बस्ती में दो दिन से लोगों को खाना नहीं मिला है।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM (IST)
नोएडा: भाजपा ने मदद को बढ़ाए हाथ, दो दिन से भूखे लोगों तक पहुंचाया राशन
नोएडा: भाजपा ने मदद को बढ़ाए हाथ, दो दिन से भूखे लोगों तक पहुंचाया राशन

नोएडा, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन के दौरान कोई भी जरूरतमंद भूखा ना रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि जलपुरा गांव के सपेरा बस्ती में दो दिन से लोगों को खाना नहीं मिला है।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बस्तीवासियों के लिए राशन, मास्क आदि मुहैया कराया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली कि बस्ती में दो दिन से सैकड़ों लोगों को खाना नसीब नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही महामंत्री ¨डपल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और राजकुमार झा के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि लोगों काफी परेशान हैं। कइयों के तन पर कपड़े भी नहीं हैं। वहां लोगों को आटा ,दाल, चावल, चीनी, चायपत्ती, तेल, दलिया, चने, साबुन, मसाले के अलावा 500 मास्क भी दिए गए।

मनोज गुप्ता ने बताया कि भाजपा की ओर से संकल्प लिया गया है कि किसी को भी लॉकडाउन के दौरान भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। जानकारी मिलते ही लोगों को मदद मुहैया कराई जाएगी। सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। उधर रविवार को विधायक पंकज सिंह की ओर से नयागांव, याकूबपुर, इलाहबास, शाहबेरी, हरौला, नयाबांस, छलेरा, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में लगभग 400 से अधिक लोगों को सूखा राशन बैग वितरित किया गया। इस दौरान बृजपाल चौहान, बबलू यादव, पप्पू प्रधान, सुशील शर्मा, अरुण चौहान, धर्मेंद्र चौहान, बिपुल शर्मा, मोहित शर्मा, भारत भूषण, आलोक सिंह, उज्ज्वल सिंह, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.