विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा हैदर की तरह सोनिया अख्तर पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी, बोली- 10 करोड़ दें...फिर भी नहीं छोडूंगी

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:16 PM (IST)

पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर जिस तरह से सचिन को छोड़कर वापस जाने के लिए राजी ...और पढ़ें

सीमा हैदर की तरह सोनिया अख्तर पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी
सीमा हैदर की तरह सोनिया अख्तर पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी

HighLights

  1. ढाका में नौकरी करता था सौरभ
  2. सौरभ का जबरन मतातंरण का आरोप

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर जिस तरह से सचिन को छोड़कर वापस जाने के लिए राजी नहीं है। ठीक उसी तरह बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर भी पति के बगैर वापस जाने को तैयार नहीं है। सोनिया अख्तर ने कहा कि अगर 10 करोड़ भी दें, तो भी मैं डिवोर्स नहीं दूंगी। 

2021 में शादी करने का दावा

बांग्लादेश से नोएडा आई महिला सोनिया का दावा है कि सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में उससे अप्रैल 2021 में शादी की थी। सोनिया का कहना है कि सौरभ ने पहली पत्नी की मौत हो जाने की बात कही थी। इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तब उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी भी जीवित है।

पति की तलाश में नोएडा आई सोनिया

महिला अपने एक साल के बेटे के साथ पति को खोजते हुए सोमवार को नोएडा पहुंच गई। महिला का आरोप है कि भारत के सौरभकांत तिवारी ने उससे शादी की थी। शादी के बाद वह भारत आया और फिर वापस नहीं लौटा।शिकायत के बाद पुलिस ने सौरभकांत तिवारी और सोनिया की काउंसलिंग की। इस दौरान सोनिया अख्तर ने पुलिस को फोटो के साथ अपनी शादी के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।

सौरभ पर सोनिया अख्तर ने लगाया आरोप

वहीं, सौरभ ने पूछताछ में कहा कि बांग्लादेश में वह नौकरी करने गया था। वहां, जबरन उसका मतांतरण कराकर सोनिया के साथ निकाह कराया गया। वहां से मुझे वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा था। मैं किसी तरह वापस भारत आया। हालांकि, सौरभ के आरोप पर सोनिया ने कहा कि उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह उससे मतांतरण कर निकाह करना चाहता है। जिसके बाद उसने मर्जी से मुस्लिम धर्म अपनाते हुए निकाह किया। 

सौरभकांत तिवारी ने डीसीपी के सामने बोला, "मैंने मुस्लिम धर्म अपनाया, मेरी पत्नी है सोनिया अख्तर। मेरा बच्चा अन्नू है।" सोनिया अख्तर ने आगे एक सवाल के जवाब में कहा कि एक करोड़ नहीं, 10 करोड़ दें, तो भी मैं जिंदगी में डिवोर्स नहीं दूंगी। न हीं मैं कभी उसको छोडूंगी। महिला ने आगे कहा कि मैं उसके साथ ही रहूंगी। वह शादी किया, उसे निभाना ही पड़ेगा। उसको मेरा बच्चा का सवाल है, उसको बाप की जरूरत है।

पति के साथ रहने की जिद पर सोनिया

अब सोनिया अख्तर अपने पति सौरभकांत तिवारी के बगैर वापस बांग्लादेश जाने को तैयार नहीं है। सोनिया का दावा है कि सौरभकांत तिवारी ने डीसीपी के सामने बोला, "मैंने मुस्लिम धर्म अपनाया, मेरी पत्नी है सोनिया अख्तर। मेरा बच्चा अन्नू है।" सोनिया अख्तर ने आगे एक सवाल के जवाब में कहा कि एक करोड़ नहीं, 10 करोड़ दें, तो भी मैं जिंदगी में डिवोर्स नहीं दूंगी। न हीं मैं कभी उसको छोडूंगी। महिला ने आगे कहा कि मैं उसके साथ ही रहूंगी। वह शादी किया, उसे निभाना ही पड़ेगा। उसको मेरा बच्चा का सवाल है, उसको बाप की जरूरत है।

इस बीच सोनिया अख्तर के बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में वह अपने कथित पति सौरभकांत के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रही है। वीडियो में सोनिया और सौरभकांत एक दूसरे को केक खिला रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में सौरभकांत और सोनिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।