विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

37 अरब ठगी मामला: निवेशकों को भ्रमित कर रहे हैं अनुभव मित्तल के गुर्गे

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 01:28 PM (IST)

अनुभव के गुर्गे मोबाइल एसएमएस अभियान चल रहे हैं। इस अभियान के जरिये निवेशकों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।

37 अरब ठगी मामला: निवेशकों को भ्रमित कर रहे हैं अनुभव मित्तल के गुर्गे
37 अरब ठगी मामला: निवेशकों को भ्रमित कर रहे हैं अनुभव मित्तल के गुर्गे

नोएडा [जेएनएन]। ठग कंपनी निदेशक अनुभव मित्तल की जांच को उसके गुर्गे प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अनुभव के गुर्गे मोबाइल एसएमएस अभियान चल रहे हैं। इस अभियान के जरिये निवेशकों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।

कम से कम शिकायतकर्ता जांच अधिकारी के पास पहुंचे इसके लिए इस अभियान में गुर्गों की ओर से निवेशकों को बताने का प्रयास किया जा रहा है कि 16 फरवरी को अनुभव मित्तल पुलिस रिमांड से छूटने जा रहा है। फिर से पूर्व की भांति एब्लेज इंफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम करने लगेगी।

हालांकि छह लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली इस कंपनी के खिलाफ शुरू जांच को अब इसके निवेशकों ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। कंपनी निदेशक के गुर्गों की प्रत्येक हरकत को पैनी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढें: महिला मित्र का साथ पाने के लिए छात्रा ने छोड़ा घर, करने लगी नौकरी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जांच अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। इसमें निवेशक खुद जांच अधिकारियों से मांग कर रहे है कि एसएमएस, यू-ट्यूब व ई-मेल के जरिये सूचना अभियान चलाकर निवेशकों को भ्रमित करने वाले गुर्गों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए।

जांच अधिकारी भी भरोसा दिला रहे हैं कि एसटीएफ की एक जांच टीम इस दिशा में लगातार काम कर रही है। निवेशकों के मोबाइल फोन पर आने जाने वाले एसएमएस व विडियो फिल्टर करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि अपराधिक षडय़ंत्र में अपना सहयोग देना भी खुद अपराध करने के समान है। इसलिए वह भी इस अपराध में बराबर का हिस्सेदार है। जल्द ही ऐसे लोगों की गिरफ्तारी होने वाली है। जो इस जांच को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढें: नोएडा ठगी मामले में बढ़ सकती हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें