विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा हैदर को किसने पीटा? VIDEO में दिख रहे चेहरे पर चोट के निशान; पढ़ें क्या है पूरा मामला

Published: Mon, 08 Apr 2024 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 04:18 PM (IST)

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Pak Woman Seema Haider) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चोट के निशान ...और पढ़ें

सीमा हैदर को किसने पीटा, जो VIDEO के जरिए दिखा रहीं चेहरे पर चोट के निशान
सीमा हैदर को किसने पीटा, जो VIDEO के जरिए दिखा रहीं चेहरे पर चोट के निशान

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Pak Woman Seema Haider) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चोट के निशान दिखा रही है। सीमा के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्होंने अपने पति सचिन पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस से पूछताछ करने पर कुछ और ही खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी महिला सीमा के साथ उसके पति सचिन हैदर ने मारपीट की। जांच के दौरान पता चला है कि यह वीडियो फर्जी है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई, AI) के जरिए इसको बनाया गया है।  स्थानीय पुलिस की पूछताछ में सीमा हैदर ने किसी भी तरह की मारपीट होने से मना किया है।

पिछले महीने पाकिस्तानी पति ने भारत अदालत का किया रुख

पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने मार्च माह में एक भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए शहर की एक अदालत का रुख किया, जिसमें सीमा और उनके साथी सचिन मीना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। मलिक ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जो मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देने की अनुमति देता है।

पब्जी खेलने के दौरान हुआ था प्यार

कराची की रहने वाली सीमा पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में किराने की दुकान चलाने वाले सचिन के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में घुस आई थी। दोनों ने दावा किया कि PUBG खेलने के दौरान उनकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। दोनों का दावा है कि पिछली मुलाकात के दौरान उन्होंने काठमांडू में शादी कर ली थी। मोमिन ने आरोप लगाया कि सीमा ने गुलाम हैदर से तलाक नहीं लिया है और सचिन से उसकी शादी वैध नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।