Move to Jagran APP

Greater Noida: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित दुकानदार गिरफ्तार

Greater Noida Crime आरोपित ने पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

By Praveen SinghEdited By: Abhishek TiwariPublished: Sun, 29 Jan 2023 07:21 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:21 AM (IST)
Greater Noida: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित दुकानदार गिरफ्तार
Greater Noida: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में किराये पर रहने वाली महिला को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाया गया। ब्लैकमेल करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परचून की दुकान करने वाले आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मोहन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के बांका का रहने वाला है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि आरोपित की दुकान व पीड़िता का घर पास-पास है। पीड़िता अक्सर आरोपित की दुकान पर सामान लेने के लिए जाती थी। आरोपित ने पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.