Move to Jagran APP

बहलोलपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 2 इनामी आरोपित गिरफ्तार Noida News

बहलोलपुर चौकी के पास पार्क में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 01:50 PM (IST)
बहलोलपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 2 इनामी आरोपित गिरफ्तार Noida News
बहलोलपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 2 इनामी आरोपित गिरफ्तार Noida News

नोएडा [रजनीकांत]।  बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास एफएनजी किनारे पार्क में बुधवार रात एक युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म कांड में फरार चल रहे दोनों 25-25 हजार के इनामी आरोपितों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहली गिरफ्तारी मंगलवार सुबह पर्थला गोच चक्कर के पास से हुई। आरोपित गुड्डू मूलरूप से बदायू का रहने वाला है व यहां सेक्टर 63 के एक पार्क में बनी झुग्गी में रहता है व निजी कंपनी में काम करता है। वहीं मंगलवार को ही सेक्टर 63 से पुलिस दूसरे आरोपित श्यामू को भी पकड़ने में कामयाब हुई। श्याम उर्फ श्यामू मूलरूप से शिवपुरी हरपालपुर हरदोई का रहने वाला है व चोटपुर में रहता है।

loksabha election banner

कोतवाली फेज तीन पुलिस के अनुसार मंगलवार को पकड़े गए दोनों आरोपितों ने ही वारदात की रात पीड़िता के दोस्त से मारपीट की दी थी। उसके भगाने के बाद पीड़िता से मारपीट की व दुष्कर्म किया था। पीड़िता से आरोपित गुड्डू ने पहले मारपीट की थी व फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया था। कोतवाली फेज तीन प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वारदात के बाद गुड्डू यहां से फरार हो गया था। इस बीच गुड्डू कुछ समय दिल्ली में भी छिपा था।

दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार को किया गया डिस्चार्ज 

जिला अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार सुबह इलाज के बाद छूट्टी मिल गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने पीड़िता की जांच बाद उसे पूरी तरह से फिट करार देकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि जिस समय पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने काफी प्रयास कर उसे बचाया। मंगलवार को सेहत में सुधार के बाद इस संबंध में डॉक्टरों से बात की गई। महिला डॉक्टरों ने जांच के बाद पीड़िता की हालत में सुधार होने की बात कही है। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसे डिस्चार्ज किया गया।

बहलोलपुर पुलिल चौकी के पास पार्क में बुधवार रात हुई थी वारदात

बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास एफएनजी किनारे पार्क में बुधवार रात पांच युवकों ने मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की रवि नाम के युवक से पुरानी जान पहचान थी। रवि पीड़िता को नौकरी लगवाने की बात कह बुधवार रात साढ़े नौ बजे एफएनजी किनारे प्राधिकरण के ग्रीन फील्ड एरिया की बाउंड्री पार कर अंदर ले गया था। वहां उसने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने छेड़छाड़ का विरोध कर शोर मचाया।

इस बीच वहां दो युवक पहुंचे व रवि को मारपीट कर भगा दिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इस बीच युवकों ने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। इन तीनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पार्क में छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपितों के जाने के बाद पीड़िता डरी व चोटिल अवस्था में पुलिस तक पहुंची व आपबीती सुनाई। पुलिस ने रवि को वारदात की रात में ही पकड़ लिया, जबकि बृहस्पतिवार रात में तीन अन्य आरोपित ब्रजकिशोर, पीतांबर व उमेश को गिरफ्तार किया था। युवती के दोस्त रवि से अन्य तीनों आरोपितों की पुरानी पहचान नहीं थी। रवि को पुलिस ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही फरार दो आरोपितों पर एसएसपी की तरफ से 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का सदस्य, डरा धमकाकर लेता था ट्रांसपोर्ट का ठेका Noida News

कुख्यात सुंदर भाटी के सदस्य सतपाल को STF ने किया गिरफ्तार Noida News

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.