विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में सड़क किनारे 6 दिन की लावारिश बच्ची मिली, पुलिस ने कब्जे में लिया

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 29 Apr 2020 01:48 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर 122 स्थित पर्थला चौक के पास सड़क किनारे एक मासूम बच्ची चीखते हुए मिली।

नोएडा में सड़क किनारे 6 दिन की लावारिश बच्ची मिली, पुलिस ने कब्जे में लिया
नोएडा में सड़क किनारे 6 दिन की लावारिश बच्ची मिली, पुलिस ने कब्जे में लिया

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा के सेक्टर 122 स्थित पर्थला चौक के पास सड़क किनारे एक मासूम बच्ची चीखते हुए मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंची। कोतवाली फेज तीन प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची पांच से छह दिन की है और उसे मंगलवार शाम कोई पर्थला चौक के पास सड़क किनारे छोड़ गया था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्ची को निजी अस्पताल में चेक कराया गया है। वह पूरी तरीके से स्वस्थ है। इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी गई व बच्ची को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन के संयोजक सत्य प्रकाश ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच कराई गई है, बच्ची स्वस्थ है व उसे फिलहाल शेल्टर होम में रखा गया है।

बता दें कि अभी तक किसी ने बच्ची पर दावा पेश नहीं किया है। माना जा रहा है कि किसी निर्दयी मां-बाप ने इसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।