विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pradeep Mehra : चंद घंटों के भीतर 50 लाख लोगों ने देखा प्रदीप मेहरा का दिल छू लेने वाला वीडियो

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2022 12:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2022 05:10 PM (IST)

Pradeep Mehra प्रदीप मेहरा धीर का चंद मिनटों का वीडियो अब तक 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। ...और पढ़ें

Pradeep Mehra: चंद घंटों के भीतर 50 लाख लोगों ने देखा प्रदीप मेहरा का दिल छू लेने वाला वीडियो
Pradeep Mehra: चंद घंटों के भीतर 50 लाख लोगों ने देखा प्रदीप मेहरा का दिल छू लेने वाला वीडियो

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। रात के 12 बजे नोएडा शहर सड़कों पर दौड़ते 19 साल के प्रदीप मेहरा का वायरल वीडियो ने इंटरनेट मीडिया पर धूम मचा दी है। इस लड़के के जोश और जज्बे के आगे हर कोई नतमस्तक है। प्रदीप के वीडियो को अब तक 4.9 मिलियन (50 लाख) लोग देख चुके हैं। जागरण संवाददाता अजय चौहान के मुताबिक, उत्तराखंड के अलमोड़ा निवासी प्रदीप महेरा नोएडा सेक्टर-16 के एक रेस्तरां में काम करते हैं। वह अपने भाई के साथ बरोला में रहते हैं। प्रदीप सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दौड़ने के लिए समय नहीं मिल पाता है तो वह रात को 11 बजे शिफ्ट खत्म करने के बाद सेक्टर-16 से बरोला तक दौड़ लगाते हुए जाते हैं। शनिवार रात को जब वह रोज की तरह दौड़ लगा रहे थे। उसी दौरान पूर्व पत्रकार और फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने उनका वीडियो बनाया। इस दौरान उन्होंने कुछ देर उनसे बातचीत भी की। करीब दो मिनट का यह वीडियो लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है। देश के कई बड़ी हस्तियों ने उनकी प्रशंसा की है।

मां अस्पताल में भर्ती

वीडीयो में प्रदीप बताते हैं कि उनके मां अस्पताल में भर्ती है। पापा उन्हीं के साथ है। वह यहां पर भाई के साथ रहते हैं। जब विनोद कापड़ी उनसे गाड़ी में बैठने और साथ में भोजन करने के लिए कहते हैं तो वह मना कर देते हैं। वह बताते हैं कि भाई की रात की शिफ्ट है। अगर आपके साथ खा लिया तो भाई भूखा रह जाएगा। कापड़ी उनसे कुमाऊंनी में बातचीत करते हैं।

अगले दिन फिर की मुलाकात

विनोद कापड़ी ने रविवार रात को सेक्टर-16 में उनसे फिर से मुलाकत की। इस दौरान वह उनसे वीडियो वायरल होने और उसके बाद की प्रतिक्रिया को लेकर बातचीत करते दिख रहे हैं। यह वीडियो भी खूब शेयर हो रहा है।

लगन ने सभी को बनाया मुरीद

आम तौर पर हम छोटे-छोटे काम आज कल का बहाना बना कर टाल देते हैं, लेकिन एक 19 वर्षीय लड़के के अपने सपनों को लेकर समर्पण, आंखों में चमक और बातों में साफगोई ने सबको मुरीद बना दिया है।