विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: रकम डेढ़ गुना करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी, ऐसे खुला मामला

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2022 02:57 PM (IST)

Noida Crime News ग्रेटर नोएडा में एक युवक लालच में आकर ठगी का शिकार हुआ है। निवेश रकम का डेढ़ ...और पढ़ें

Noida News: रकम डेढ़ गुना करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी, ऐसे खुला मामला
Noida News: रकम डेढ़ गुना करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी, ऐसे खुला मामला

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित चेरी काउंटी के समीप निवेश रकम का डेढ़ गुना वापस करने के नाम पर रोहित कुमार से 20 लाख की ठगी कर ली गई। पहले पीड़ित को दस हजार का डेढ़ गुना दिया गया, फिर पांच लाख में मुनाफा दिया गया। झांसे में आकर रोहित ने आरोपित को 20 लाख रुपये से भरा बैग दे दिया जबकि आरोपितों ने डेढ़ गुना बताकर बैग में कागज भरकर थमा दिए।

मामले में नोएडा निवासी राहुल, महेश व अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में रोहित कुमार ने कहा है कि उनको रवि ने राहुल से मिलवाया था जिसके छोटे नोट के बदले मुनाफा देकर बड़े नोट देने के लिए कहा। वह झांसे में आ गए। आरोपितों ने कई बार दिए गए छोटे नोट के बदले ज्यादा रकम दी। एक अप्रैल को आरोपितों ने बीस लाख के बदले डेढ़ गुना वापस करने के लिए कहा। पीड़ित एक बैग में 20 लाख रुपये लेकर पहुंच गए। आरोपित महेश चेरी काउंटी के समीप पहुंचा।

आरोप है कि उसने रोहित से रुपयों से भरा बैग ले लिया जबकि बदले में कागज से भरा बैग को रुपयों से भरा बताकर थमा दिया। घर पहुंचने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

उधर, केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर अलग-अलग मोबाइल कंपनियों का प्रबंधक बन लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर ठगों को सोमवार को सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने की टीम ने दिल्ली से दबोच लिया। इनके साथियों के बारे में टीम जानकारी जुटा रही है। आरोपितों की पहचान झारखंड निवासी प्रदीप मंडल और दिल्ली निवासी मोनू बंसल के रूप में हुई है। प्रदीप मंडल के बैंक खाते से 80 लाख और मोनू के खाते से 15 लाख का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है। साइबर क्राइम एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि केवाईसी के नाम पर आरोपितों ने अबतक बीस करोड़ से अधिक की ठगी लोगों के साथ की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।