Move to Jagran APP

Noida: वर्षा के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 2 घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती

तेज वर्षा के दौरान बृहस्पतिवार को सेक्टर-44 स्थित निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो कामगार घायल गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घायलों की पहचान 18 साल के अजय व 16 साल एक किशोर के रूप में हुई है।

By MOHD BilalEdited By: Abhi MalviyaThu, 30 Mar 2023 11:04 PM (IST)
Noida: वर्षा के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 2 घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती
तेज वर्षा के दौरान बृहस्पतिवार को सेक्टर-44 स्थित निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो कामगार घायल गए।

नोएडा, जागरण संवाददाता। तेज वर्षा के दौरान बृहस्पतिवार को सेक्टर-44 स्थित निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो कामगार घायल गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एसीपी नोएडा रजनीश वर्मा का कहना है कि घायलों की पहचान 18 साल के अजय व 16 साल एक किशोर के रूप में हुई है।

ऊपरी मंजिल पर चल रहा निर्माण कार्य

दोनों मध्यप्रदेश के रहने हैं। दोनों घायल दिहाड़ी कामगार है। वहीं, सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी अजय चाहर का कहना है कि सेक्टर-44 में मकान में ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो दिहाड़ी कामगार घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं।