तीन हजार से अधिक रोपे गए पौधे
जासं ग्रेटर नोएडा सूरजपुर स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) परिवार में रविवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 08:49 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) परिवार में रविवार को पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन हजार से अधिक फल, औषधीय छायादार पौधे रोपे गए। इनमें नीम, शीशम, बरगद, मौलश्री आदि शामिल थे। पौधारोपण के बाद सीआइएसएफ के जवानों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान बल के विशेष महानिदेशक एमए गणपति, महानिरीक्षक विक्रम सिंह मान आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इन पौधों को संरक्षित किया जाएगा। बता दें कि नीम का प्रयोग औषधि के तौर पर होता है। शीशम से लकड़ियां प्राप्त होती हैं। जबकि, बरगद व मौलश्री के पौधे छायादार होने के साथ धार्मिक मान्यताओं में भी महत्व है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें