विभिन्न प्रतियोगिता से सराबोर होगा मेगा ट्रेड फेयर
नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश का उपहार मिलेगा। साथ ही यहां भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें भाई-बहन की जोड़ी शामिल होगी। प्रतियोगिता में गायन, सेल्फी, चित्रकला, टैग प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी घोषणा शनिवार को फेयर के चेयरमैन प्रकाश शाह ने की। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए विश अफेयर की घोषणा की है। रोज लकी ड्रा के साथ रक्षा बंधन के लिए अतिरिक्त प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इनमें विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में सबसे अधिक रूझान महिला खरीदारों की रही।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश का उपहार मिलेगा। साथ ही यहां भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें भाई-बहन की जोड़ी शामिल होगी। प्रतियोगिता में गायन, सेल्फी, चित्रकला, टैग प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी घोषणा शनिवार को फेयर के चेयरमैन प्रकाश शाह ने की। ट्रेड फेयर अब अंतिम चरण में आ गया है। 11 दिवसीय इस फेयर के खत्म होने में अब दो दिन शेष रह गए हैं। अभी तक इस फेयर में उम्मीद के अनुपात में खरीदार आए हैं। विदेशी बाजार से कई निर्यातकों के बड़े आर्डर भी मिले हैं। इससे इस बार इस फेयर को आयोजक काफी सफल मान रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के लोगों ने एक सप्ताह में यहां जमकर खरीदारी की है व यहां के उत्पादों के गुणवत्ता की सराहना की है। आयोजकों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए विश अफेयर की घोषणा की है। रोज लकी ड्रा के साथ रक्षा बंधन के लिए अतिरिक्त प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इनमें विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में सबसे अधिक रूझान महिला खरीदारों की रही। इसमें महिलाओं को थाईलैंड के सजावटी फूल, आभूषण व कोल्हापुरी चप्पल विशेष रूप से आकर्षित किया। आयोजकों ने रक्षा बंधन पर स्थानीय लोगों को सेक्टर से मार्ट तक लाने की भी व्यवस्था की है। इसके लिए सेक्टर के लोगों को स्थानीय आरडब्ल्यूए से संपर्क साधना होगा। आरडब्ल्यूए के अनुरोध पर खरीदारों को फेयर तक लाने की व्यवस्था आयोजकों ने की है। वहीं बाटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से भी निशुल्क शटल बस सेवा की सुविधा दी गई है।