Move to Jagran APP

तीज महोत्सव में लोक गीतों पर झूमी महिलाएं

सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गाँधी कला केंद्र में राजस्थान कल्याण परिषद की ओर से तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भारत की अनेकता में एकता को दर्शाया गया साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को उनके नृत्यों की प्रस्तुति से दिखाया गया। इनमें प्रमुख रूप से राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, कश्मीर का भूमरो भूमरो व महाराष्ट्र का लावणी नृत्य बहुत पसंद किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्र गीत वंदेमातरम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लि

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 12:22 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 12:22 AM (IST)
तीज महोत्सव में लोक गीतों पर झूमी महिलाएं
तीज महोत्सव में लोक गीतों पर झूमी महिलाएं

जागरण संवाददाता, नोएडा

loksabha election banner

सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गाँधी कला केंद्र में राजस्थान कल्याण परिषद की ओर से तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भारत की अनेकता में एकता को दर्शाया गया साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को उनके नृत्यों की प्रस्तुति से दिखाया गया। इनमें प्रमुख रूप से राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, कश्मीर का भूमरो भूमरो व महाराष्ट्र का लावणी नृत्य बहुत पसंद किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्र गीत वंदेमातरम् की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था के बच्चों, महिला एवं पुरूष सदस्यों द्वारा ही प्रस्तुत किये गए। समारोह में परिषद की 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान सोडानी को सर्वाधिक अंक लाने के लिए एडवोकेट ओ पी बंशल ने गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री व परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा व विशिष्ठ अतिथि प्रियागोल्ड के चेयरमैन बी पी अग्रवाल थे। डॉ. महेश शर्मा ने इस अवसर पर सभी लोगों को तीज की बधाई दी और कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे भारत की झाँकी का समावेश था। यही राजस्थानियों की विशेषता है। जहां भी जाते हैं अपने आप को उसी प्रदेश के हिसाब से ढ़ाल लेते हैं लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं सब इस राजस्थानी परिवार के आशीर्वाद की वजह से हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अर¨वद बैद ने आये हुए अतिथियों को पर्यावरण को संरक्षित करने के संदेश स्वरूप एक एक पेड़ देकर सम्मानित किया। समारोह में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नोएडा लोकमंच के महेश सक्सेना, नवरत्न के अशोक श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद के अतुल वर्मा,परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, जी पी केडिया, के एल बैद, अंजनी सरार्फ, अनिल अग्रवाल, आर पी सोनी, दिनेश माहेश्वरी, जुगल किशोर भारती, आर सी बजाज, राजीव गुप्ता, प्रकाश इनानी, संजय राठी, प्रदीप बजाज, महेंद्र शाह, विजय सोनी, प्रदीप मेहता सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं, सेक्टर-33 सामुदायिक केंद्र में तीज महोत्सव पर डांस, गीत और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भी काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.