विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के जेवर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बुधवार देर रात मेन बाजार चौराहे पर 40 वर्षीय इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पुरानी रंजिश का शक जता रही है।

मृतक की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के जेवर में इमरान की गोली मारकर हत्या।

  2. मृतक 2021 में हत्या के मामले में जेल जा चुका था।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली अंतर्गत जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात हो गई। मेन बाजार चौराहा पर कस्बा निवासी इमरान पुत्र मो. सफी (40 वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घटना देर रात की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद घायल इमरान को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक एक मामले में जा चुका था जेल

सूचना पर जेवर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्वजन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार