विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने जाली नोट छापने और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100-100 रुपये के 2549 जाली नोट बरामद किए हैं।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100-100 रुपये के 2549 जाली नोट बरामद किए हैं।

HighLights

  1. जाली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

  2. तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.54 लाख रुपये के नकली नोट बरामद।

  3. प्रिंटर, कटिंग मशीन और स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इकोटेक प्रथम, कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में जाली नोट छापने व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100-100 रुपये के 2549 जाली नोट बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 2,54,900 रुपये है। साथ ही, नोट छापने वाला प्रिंटर, कटिंग मशीन और एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है।

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीनों आरोपित जाली नोट बाजार में चलाने ले जा जाते समय गिरफ्तार किए। जांच में सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर प्रिंट मिले।

आरोपित की पहचान बंटी अत्री निवासी पालर थाना टप्पल अलीगढ़, खुशदिल निवासी ग्राम कसेरू थाना चंडौस अलीगढ़ और उपेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जला कसेरू थाना चंडौस अलीगढ़ के रूप में हुई।

आरोपित असली नोट को स्कैन कर प्रिंटर से एक ही सीरियल के नोट छापते थे, स्केल मशीन से कटिंग करते थे और गड्डी के ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर केनरा बैंक के डिपॉजिट फॉर्म से रबर बैंड बांधकर असली बताकर चलाते थे। पुलिस आरोपितों का अपराधिक इतिहास खंगाला रही है।