विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर के मां भूड़ावाली मंदिर का बदलेगा स्वरूप, 1 करोड़ की लागत से होगा नवीनीकरण

Published: Mon, 31 Aug 2026 05:49 PM (IST)

जेवर (ग्रेटर नोएडा) के मां भूड़ावाली देवी मंदिर का नवीनीकरण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। ₹1.05 करोड़ की ...और पढ़ें

मां भूड़ावाली देवी मंदिर का नवीनीकर होगा। AI जनरेटेड

मां भूड़ावाली देवी मंदिर का नवीनीकर होगा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. मां भूड़ावाली देवी मंदिर का नवीनीकरण कार्य शुरू।

  2. ₹1.05 करोड़ से होगा विकास और सौंदर्यीकरण।

  3. श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। मां भूड़ावाली देवी मंदिर के नवीनीकरण एवं विकास कार्य का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया।

एक करोड़ पांच लाख रुपये की धनराशि से मंदिर परिसर का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

जेवर के सिरसा माचीपुर स्थित मां भूड़ावाली देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक स्थलों का विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने के लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की धनराशि जारी की है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ कराते हुए कहा कि मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इससे सिरसा माचीपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय विकास के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने मां भूड़ावाली देवी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और जेवर क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की उड़ान उम्मीद से धीमी, 28.3 करोड़ का घाटा; अंतरराष्ट्रीय सेवाओं का इंतजार