Move to Jagran APP

किसान आंदोलन : दिल्ली जा रहे वाहन चालकों की ट्रैफिक डायवर्जन से फूली सांस

जागरण संवाददाता नोएडा दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व किसानों की ट्रैक्टर पर

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:58 PM (IST)
किसान आंदोलन : दिल्ली जा रहे वाहन चालकों की ट्रैफिक डायवर्जन से फूली सांस

जागरण संवाददाता, नोएडा : दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते दिल्ली पहुंचने के लिए वाहन चालकों को संघर्ष करना पड़ा। चिल्ला बार्डर, अशोक नगर बार्डर, डीएनडी लूप के पास ट्रैफिक डायवर्जन रहा। इससे वाहन चालकों को कालिदी कुंज के रास्ते दिल्ली में अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

loksabha election banner

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर कालिदी कुंज व डीएनडी से दिल्ली जा रहे भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर डेढ़ बजे तक वर्जित रहा। वहीं दोपहर 12 बजे चिल्ला बार्डर से भाकियू (भानु) गुट के किसानों ने परेड निकली। इससे चिल्ला बार्डर पर करीब 15 मिनट तक दिल्ली से नोएडा आने वाला मार्ग बंद रहा। दोपहर 1 बजे दिल्ली से वापस आने के बाद किसान बार्डर की दूसरी तरफ की सड़क पर बैठे गए। इससे मयूर विहार फेस-1 से आने वाले वाहनों को डीएनडी के रास्ते नोएडा में एंट्री लेनी पड़ी। वहीं भाकियू (लोकशक्ति) की ट्रैक्टर परेड के दौरान फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी यमुना पुल तक जाम रहा। परेड का रूट बदलने से डीएनडी फ्लाई-वे (दिल्ली से नोएडा) मार्ग पर भी जाम रहा। दिल्ली पुलिस ने किसानों को यमुना पुल के पास मयूर विहार लूप से किसानों को फेस-1 लाल की तरफ भेजा। इससे सेक्टर-1 गोल चक्कर के पास जाम रहा। वहीं सेक्टर-16 डीएनडी लूप से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। सेक्टर-38 ए जीआइपी माल से फिल्म सिटी फ्लाईओवर व दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी जाने वाला मार्ग बंद रहा। इससे वाहन चालकों को दिल्ली जाने के लिए कालिदी कुंज मार्ग का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन यहां रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआइडी) टैग अनिवार्य होने से वह जाम में फंसे।

----

जाम में कई एंबुलेंस फंसीं :

जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी। डीएनडी के पास एक एंबुलेंस को फंसता देख यातायात पुलिस ने उसे उल्टी दिशा से आगे की ओर रवाना किया। इससे कई मरीजों की जान एंबुलेंस में अटकी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.