विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जोंटी पहलवान को लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा गया, कुश्ती में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

Published: Tue, 24 Mar 2026 06:58 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी पहलवान को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जोंटी पहलवान को लखनऊ में प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार मिला

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया

  3. चार बार भारत केसरी, तीन बार यूपी केसरी विजेता रहे

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जमालपुर गांव के निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी पहलवान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 3.11 लाख नगद व लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा दी गई। यह पुरस्कार उनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया।

ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी जोंटी पहलवान ने अब तक चार बार भारत केसरी, तीन बार यूपी केसरी, दो बार भरत कुमार और नेशनल गेम में तीन बार स्वर्ण, एक रजत, फेडरेशन कप में स्वर्ण, जूनियर कुश्ती में कांस्य, अंडर-23 सीनियर कुश्ती में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। मंगलवार को लक्ष्मण पुरस्कार मिलते ही परिवार के साथ साथी पहलवान भी खुशी से झूम उठे।

यूपी केसरी जीतने पर हो चुके सम्मानित

कोच रंजीत पहलवान भी जोंटी के साथ लखनऊ पहुंचे व इस पल के गवाह बनें। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि जोंटी भाटी पहलवान जमालपुर गांव व दिल्ली के हनुमान अखाड़ा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण से कुश्ती में कई मुकाबले जीते हैं। इससे पहले यूपी केसरी जीतने पर मुख्यमंत्री के हाथों चार बार जोंटी पहलवान सम्मानित हो चुके हैं।

इस बार उन्होंने प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों ग्रहण किया है। यह पुरस्कार पूरे गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र को कुश्ती के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस मौके पर यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, उपाध्यक्ष चतर सिंह,योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर,वनीष प्रधान, जोंटी पहलवान के पिता बिजेंद्र भाटी, अमित भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।