जिम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में सुरक्षा की मांग
ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। एक नर्स द्वारा डॉक्टर पर हमला ...और पढ़ें
-1791781556754_m.webp)
जिम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ( फोटो स्रोत: जागरण)
HighLights
जिम्स ग्रेटर नोएडा में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की।
नर्स नीतू चपराना द्वारा डॉ. राहुल पर हमले का विरोध।
डॉक्टर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग पर अड़े, हड़ताल जारी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी।
हालांकि, इमरजेंसी और आइसीयू और ओटी का निरंतर काम जारी रखने की बात करते हुए जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं।
हड़ताल पर डॉक्टर
10 अक्टूबर को नर्स नीतू चपराना ने बाहर से दो-तीन लोगों को बुलवाकर जूनियर डॉक्टर राहुल के साथ मारपीट करवा दी थी।
उसी के विरोध में और अस्पताल प्रबंधन की ओर मामला दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर सभी जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल परिसर के मरीजों के वेटिंग एरिया में हड़ताल शुरू कर दी गई।
डॉक्टरों ने दिखाई एकजुटता
उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक वह लोग हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि जब वह लोग अस्पताल परिसर में सुरक्षित नहीं हैं और उनका प्रशासन उनके साथ नहीं खड़ा हो रहा है तो फिर कौन साथ देगा और कैसे नौकरी की जाए। सभी डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए सोमवार सुबह से ही हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
