विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर के 7 गांवों को मिली बड़ी राहत, अलीगढ़ से नहीं, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 बिजलीघर से मिलेगी 22 घंटे तक बिजली

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

जेवर क्षेत्र के सात गांवों को अब अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, उन्हें यमुना प्राधिकरण के ...और पढ़ें

गांवों में बिजली आपूर्ति सुधरने के साथ जेवर बिजलीघर का लोड भी घटेगा। AI जनरेटेड इमेज

गांवों में बिजली आपूर्ति सुधरने के साथ जेवर बिजलीघर का लोड भी घटेगा। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. सात जेवर गांवों को सेक्टर-28 बिजलीघर से जोड़ा गया।

  2. अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर पर निर्भरता अब समाप्त हो गई।

  3. बिजली आपूर्ति सुधरेगी, जेवर बिजलीघर का लोड घटेगा।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। जेवर क्षेत्र के सात गांवों को बिजली आपूर्ति के लिए अब अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

दयानतपुर समेत सात गांवों को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 तिरथली स्थित बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे गांवों में बिजली आपूर्ति सुधरने के साथ जेवर बिजलीघर का लोड भी घटेगा। नई व्यवस्था से इन गांव को प्रतिदिन 18 से 22 घंटे बिजली मिलने की उम्मीद है।

दयानतपुर, रामपुर बांगर, बेगमाबाद, सिवारा, कर्रोल,नगला कंचन, नगला चांदन, को पहले जेवर टाउन और देहात बिजलीघरों से आपूर्ति दी जाती थी।

जेवर देहात बिजलीघर की आपूर्ति अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर से होती है। लंबी दूरी और अधिक लोड के चलते ग्रामीणों को अघोषित कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या झेलनी पड़ती थी।

गांवों को मिलेगी राहत

सेक्टर-28 बिजलीघर से सीधी आपूर्ति शुरू होने के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। सात गांवों का लोड अलग होने से जेवर बिजलीघर पर भी दबाव कम होगा। इससे जेवर कस्बे और आसपास के गांवों के फीडरों को राहत मिलेगी और शेष क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू करने में मदद मिलेगी।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में बिजली संकट आम समस्या थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विद्युत व्यवस्था में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से जेवर और गांव दोनों को ही लाभ होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।