विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रावण दहन के साथ रामलीला का भव्य समापन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा जेवर का मेला मैदान

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:19 PM (IST)

नोएडा के जेवर स्थित दुर्गे मंदिर में नवरात्र महोत्सव के दौरान रावण दहन के साथ रामलीला का समापन हुआ। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. रामलीला का समापन रावण दहन के साथ हुआ।

  2. श्रीराम-रावण युद्ध मंचन में उमड़ी भारी भीड़।

  3. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। जेवर स्थित दुर्गे मंदिर पर चल रहे नवरात्र महोत्सव मेले में मंगलवार को रामलीला का समापन हो गया।

इस अवसर पर अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले मेला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।

श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान

रामलीला के कलाकारों ने युद्ध के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दौरान दर्शक उत्साह के साथ लीला देखते रहे। मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

रामलीला के समापन के साथ ही दर्शकों को अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। नवरात्र महोत्सव के दौरान दुर्गे मंदिर मेले में धार्मिक आयोजनों और रामलीला को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। रावण दहन के साथ रामलीला के अंतिम प्रसंग का समापन हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सुभाष चंद गर्ग, अनिल गोयल, बंटी सिंघल, कुलदीप शर्मा, दीपक शर्मा, संजय माहेश्वरी, जयभगवान शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शीशपाल, पंकज, विशाल, रोहित, चकरेश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाना होगा सुपरफास्ट, मंझावली लिंक रोड को हरी झंडी; नवंबर-दिसंबर से दौड़ेगी गाड़ियां