विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर विधायक ने तिरथली को दी 3 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, क्षेत्र में बढ़ रहा औद्योगिक निवेश

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:31 PM (IST)

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के तिरथली गांव में 3.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ...और पढ़ें

3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जागरण

3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जागरण

HighLights

  1. तिरथली गांव में 3.16 करोड़ के विकास कार्य।

  2. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया लोकार्पण।

  3. जेवर औद्योगिक निवेश और विकास का नया केंद्र।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के गांव तिरथली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने कहा कि जेवर अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर औद्योगिक निवेश और विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का लाभ हर गांव और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, बेहतर सड़क संपर्क और शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं और देश-विदेश के उद्यमी निवेश के लिए पहुंच रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।