नोएडा में गलत उपचार से युवक की मौत, स्वजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाकर किया हंगामा; लगाया जाम
जेवर के चोरौली गांव निवासी कर्मवीर सिंह की गलत उपचार के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ...और पढ़ें
-1791205288107_m.webp)
जेवर में गलत उपचार से युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप।
HighLights
जेवर में गलत उपचार से 45 वर्षीय कर्मवीर सिंह की मौत।
परिजनों ने आरोग्य अस्पताल पर गलत अपेंडिक्स ऑपरेशन का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने शव रखकर जेवर-खुर्जा मार्ग पर जोरदार हंगामा किया।
जागरण संवाददाता, जेवर। कोतवाली क्षेत्र के चोरौली गांव निवासी कर्मवीर सिंह 45 वर्ष कि गलत उपचार के बाद मौत का आरोप लगा सोमवार शाम ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया चौरोली निवासी कर्मवीर सिंह को दर्द की शिकायत थी इसके बाद उन्होंने जेवर के आरोग्य अस्पताल में दिखाया। ग्रामीणों के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें अपेंडिक्स की परेशानी बताते हुए ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि कर्मवीर सिंह के अपेंडिक्स की समस्या नहीं थी उनके शरीर में टीवी की गांठे थी ऑपरेशन के बाद कर्मवीर सिंह की स्थिति खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।
अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा
स्वजन ने दो दिन पहले गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा की शारदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने सबको रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आप है कि गलत उपचार के चलते कर्मवीर सिंह की मौत हुई है।
