विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की सोसायटियों में अवैध होम स्टे का बड़ा कारोबार, सुरक्षा ताक पर रखकर रोजाना हो रही 16 करोड़ की कमाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM (IST)

नोएडा की आवासीय सोसायटियों में एयरबीएनबी जैसे शॉर्ट टाइम होम स्टे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनसे रोजाना 16 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है।

शार्ट टाइम होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग एयरबीएनबी से हो रही है। AI जनरेटेड

शार्ट टाइम होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग एयरबीएनबी से हो रही है। AI जनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा में अवैध शॉर्ट टाइम होम स्टे से 16 करोड़ का कारोबार।

  2. आवासीय सोसायटियों में अनजान मेहमानों से निवासियों की सुरक्षा खतरे में।

  3. अवैध कमाई के लालच में मकान मालिक सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे।

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में बेधड़क संचालित हो रहे यह अवैध कमाईशार्ट टाइम होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग एयरबीएनबी से हो रही है।  का बड़ा जरिया बन चुके हैं। होटल से सस्ते पांच रात के पैकेज पांच से 50 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।

मकान मालिक किराएदारों के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक मुनाफा वसूल रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रोजाना लगभग 16 करोड़ रुपये का कारोबार इस जरिए फल-फूल रहा है।

वहीं, व्यावसायिक इमारतों और माल में बने स्टूडियो अपार्टमेंट्स को होटल की तरह किराए पर देने की अनुमति है, लेकिन बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों के फ्लैट्स में यह गतिविधि स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम खड़ी कर रही है।

एप के माध्यम से मेहमानों को प्रवेश की मंजूरी फ्लैट मालिक देते हैं। जिले की करीब 87 से अधिक सोसायटियों और सेक्टरों में आनलाइन प्लेटफार्म के जरिए शार्ट टाइम होम स्टे की बुकिंग चल रही है।

शनिवार और रविवार को प्रत्येक सोसायटी में 20 से 30 नए बाहरी वाहन पहुंचते हैं, जिन्हें सिर्फ गेट पर एप से वेरिफिकेशन के आधार पर आसानी से प्रवेश मिल जाता है।

स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए सोसायटी से ही प्रवेश

सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में एक टावर में 672 स्टूडियो अपार्टमेंट में बने हैं। यहां पर प्रवेश और निकास के लिए कमर्शियल मार्केट और सोसायटी परिसर दोनों ओर से रास्ता है। यहां पर बिल्डर ने स्टूडियो अपार्टमेंट के खरीदारों को पार्किंग तक का आवंटन कर दिया है।

शिकायत पर एक सोसायटी में जारी हुआ था नोटिस

बीते दिनों सेक्टर-168 की द गोल्डन पाम सोसायटी में शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने एओए को नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद संपूर्ण क्षेत्र में ठोस अंकुश लगाने में प्रशासनिक लाचारी ही सामने आ रही है।

मुनाफा कई गुना, सुरक्षा शून्य

साधारण किराएदारों से जहां 15 से 36 हजार रुपये मासिक किराया मिलता है, वहीं शार्ट टाइम होम स्टे से तीन से चार गुना अधिक कमाई के लालच में मकान मालिक बिना सत्यापन अज्ञात लोगों को फ्लैट सौंपकर निवासियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

स्टूडियो अपार्टमेंट कुछ दिन ठहरने के लिए

स्टूडियो अपार्टमेंट में कमर्शियल गतिविधि की जा सकतीं हैं, लेकिन इसके लिए यहां लोगों का आवागमन सोसायटी परिसर से अलग रखा जाना जरूरी है। कामकाजी लोग शहर में बैठक या जरूरी काम से आते हैं वे इसको बुक कर रह सकते हैं। इस नीति से अलग अपार्टमेंट कुछ घंटे ठहरने के लिए देकर अधिक किराया वसूला जा रहा है।

आवासाीय सोसायटियों में कमर्शियल गतिविधियां नहीं की जा सकतीं हैं। इस पर कार्य किया जा रहा है। शिकायतों को दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी। - कृष्णा करुणेश, सीईओ नोएडा प्राधिकरण