विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर के किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर मिलेगी टोल फ्री एंट्री, 14 साल का इंतजार कुछ शर्तों पर खत्म 

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:14 AM (IST)

जेवर क्षेत्र के किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल में छूट मिलेगी, जिसके लिए उन्हें 17 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज ...और पढ़ें

इस सुविधा का फायदा लेने के लिए उन्हें 17 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी को देने होंगे।

इस सुविधा का फायदा लेने के लिए उन्हें 17 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी को देने होंगे।

HighLights

  1. जेवर के किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल में छूट।

  2. 17 सितंबर तक दस्तावेज जमा कर वाहन पंजीकृत कराएं।

  3. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली सुविधा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण और संचालन के बाद से टोल में छूट की मांग करते आ रहे जेवर क्षेत्र के किसानों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर उनके वाहन बिना टोल दिए गुजर सकेंगे। लेकिन इस सुविधा का फायदा लेने के लिए उन्हें 17 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी को देने होंगे।

जेवर विधायक का कहना है कि यमुना प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली सुरक्षा समूह की कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई। इसके बाद यह निर्णय हुआ है कि जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित आसपास के ग्रामीणों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से छूट दी मिलेगी।

इस छूट का लाभ लेने के लिए निवासियों को अपने स्थानीय निवासी होने का प्रमाण,आधार कार्ड, वाहन की आरसी की प्रति लेकर 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा कार्यालय में जमा कराकर अपने वाहन का पंजीकरण कराना होगा। सत्यापन एवं पंजीकरण पूर्ण होने के बाद टोल शुल्क की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासी 14 वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा NH-44, क्या हैं मथुरा हेरिटेज सिटी के 4 मुख्य कंपोनेंट्स और जमीन का मुआवजा प्लान