विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर में पुलिस चौकी के पास किसान की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; शव उठाने से रोका

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:43 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के जेवर में नीम का गांव में एक किसान भोले शंकर की पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ...और पढ़ें

हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश। जागरण

हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश। जागरण

HighLights

  1. जेवर के नीम का गांव में किसान की गला रेतकर हत्या।

  2. पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात।

  3. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जताया रोष।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा के जेवर में कोतवाली क्षेत्र के नीम का गांव में खेतों पर सो रहे किसान की पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया।

वहीं, सुबह खेतों पर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 07.38.22

पुलिस चौकी के सामने खेत

नीमका गांव निवासी भोले शंकर (50 वर्ष) के जेवर खुर्जा रोड पर नीम का पुलिस चौकी के सामने खेत हैं। भोले शंकर खेतों पर पुलिस चौकी के सामने बिल्डिंग मटेरियल का काम शुरू करने के लिए तोल कांटा आदि लगवा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 07.59.47

निर्मम हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश 

बताया गया कि रविवार रात 10:30 तक खेतों पर काम को लेकर चर्चा की। फिर रात 10:30 बजे बेटा गांव चला गया। इसके बाद आरोपी ने भोले शंकर की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों में रोष है

यह भी पढ़ें- जैतपुर में पुराने बाइक विवाद ने लिया खूनी मोड़, गोली लगने से एक घायल, दो नाबालिग गिरफ्तार