विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पार्क की तैयारी; जेब्रा क्रॉसिंग, चौक और सिग्नल के साथ मिलेगा असली सड़क का अनुभव

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:30 PM (IST)

होंडा कंपनी ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में एक एकड़ भूमि पर ट्रैफिक पार्क विकसित करेगी। यमुना प्राधिकरण इसके लिए निःशुल्क ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा ट्रैफिक पार्क। फोटो: एआई जनरेटेड

ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा ट्रैफिक पार्क। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. होंडा कंपनी जहांगीरपुर में एक एकड़ ट्रैफिक पार्क बनाएगी

  2. यमुना प्राधिकरण निःशुल्क भूमि देगा, संयुक्त संचालन होगा

  3. पार्क में व्यावहारिक यातायात नियमों का प्रशिक्षण मिलेगा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिले के लोगों को अब जहांगीरपुर में यातायात नियमों का पाठ और व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। होंंडा कंपनी जहांगीरपुर में ट्रैफिक पार्क विकसित करने जा रही है। इसे एक एकड़ में विकसित किया जाएगा।

पार्क के लिए यमुना प्राधिकरण निश्शुल्क भूमि उपलब्ध कराएंगा। इसका संचालन प्राधिकरण और कंपनी दोनों संयुक्त रूप से करेगी। ट्रैफिक पार्क के निर्माण के लिए कंपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। बोर्ड से स्वीकृति के बाद इसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

वास्तविक सड़कों जैसा माहौल तैयार किया जाएगा 

सड़कोंं पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यातायात नियमों की जानकारी न होने या अनदेखी इन हादसोंं की सबसे बड़ी वजह है। चालकों और बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए ट्रैफिक पार्क विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

यीडा बोर्ड की 20 मार्च को हुई बैठक में स्वीकृति के बाद जहांगीरपुर में एक एकड़ जमीन में इसे विकसित किया जाएगा। ट्रैफिक पार्क व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण, ट्रैफिक सिग्नल व विभिन्न संकेतकों की जानकारी, ड्राइविंग ट्रैक होंंगे। शहर में वास्तविक सड़कों जैसा माहौल तैयार किया जाएगा।

बच्चों को भी पढ़ाया जाएगा ट्रैफिक नियमों का पाठ 

इसमें ट्रैफिक लाइट, गोलचक्कर, चौराहे, जेब्रा क्रासिंग और साइनबोर्ड लगे होगे। सड़क सुरक्षा व नियमों की जानकारी देने के लिए सत्र का आयोजन भी होगा। बच्चों को भी साइकिल या छोटी गाड़ियों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।

राइडिंग सिम्युलेटर से जोखिम भरी यातायात परिस्थिति से निपटने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यातायात नियमों के प्रति समझ को बढ़ाने और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता लाने मेंं ट्रैफिक पार्क अहम भूमिका निभा सकता है।

एक साल में इसे तैयार करने का लक्ष्य है। इस पार्क से नई पीढ़ी को भी बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद वालों को जाम से मिलेगी राहत, कालिंदी कुंज में बनेगा टू-वे फ्लाईओवर