विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहांगीरपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, अवैध हथियार बरामद

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:55 PM (IST)

जहांगीरपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, जान मोहम्मद और इब्राहिम को गिरफ्तार ...और पढ़ें

जहांगीरपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड ( एआई जेनरेटेड इमेज )

जहांगीरपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  2. जान मोहम्मद और इब्राहिम को पुलिस ने दबोचा।

  3. आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, जेवर। जहांगीरपुर कस्बे की मोहल्ला व्यापारी निवासी हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी ने जहांगीरपुर के मुख्य चौराहे पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार जुटी हुई है।

रविवार दोपहर पुलिस को आरोपी जान मोहम्मद और इब्राहिम की चकली नहर पर छिपे होने की सूचना मिली।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- जहांगीरपुरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, 50 लाख की चरस और गांजे के साथ दो गिरफ्तार