जहांगीरपुरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, 50 लाख की चरस और गांजे के साथ दो गिरफ्तार
उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1.525 किलो चरस और 3.8 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
-1782581362191_m.webp)
जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।
HighLights
जहांगीरपुरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़।
दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की चरस बरामद।
बिहार से दिल्ली-एनसीआर में होती थी ड्रग्स की आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.525 किलो चरस और 3.8 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद चरस की कीमत पुलिस ने 50 लाख होने का दावा किया है। दोनों बिहार से ड्रग्स लाकर उसे दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करते थे।
संयुक्त आयुक्त विजय सिंह का कहना है कि एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भलस्वा मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स की एक खेप की सप्लाई होने वाली है। डीसीपी आकांक्षा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से चरस के तीन पैकेट बरामद हुए।
कब्जे से 1.525 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद
उसकी पहचान नितिश कुमार के रूप में हुई। वह भलस्वा डेरी में रहता था वैसे मूलरूप से वह नवादा, बिहार का रहने वाला है। इसके कब्जे से 1.525 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई। जहांगीरपुरी थाना पुलिस द्वारा इससे पूछताछ के बाद जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास सुदामा कुमार नाम के के दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह विजय नगर, गाजियाबाद में रहता था लेकिन मूलरूप से नालंदा, बिहार का रहने वाला है। इसके कब्जे से 3.8 किलो गांजा बरामद हुआ।
दोनों से पूछताछ द वे दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई कर कम समय में मोटा पैसा कमाना चाहते थे। इस नेटवर्क के तार बिहार और हरियाणा के कई बड़े तस्करों से जुड़े हैं। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।