Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजी सशक्तीकरण की धुन

जागरण संवाददाता नोएडा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के विभिन्न सेक्टरों व सोसायटियों में विविध समारोहों की धूम रही। शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न संगठनों ने महिला दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:57 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजी सशक्तीकरण की धुन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजी सशक्तीकरण की धुन

जागरण संवाददाता, नोएडा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के विभिन्न सेक्टरों व सोसायटियों में विविध समारोहों की धूम रही। शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न संगठनों ने महिला दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय बाद एकत्र हुई महिलाओं में समारोहों को लेकर काफी उत्साह दिखा।

loksabha election banner

सेक्टर-62 स्थित सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में छात्राओं के लिए स्पो‌र्ट्स सेल द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें मार्शल आर्ट एक्सपर्ट अमर चौहान ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के ट्रिक्स बताए। चेयरपर्सन स्नेह सिंह, प्रदीप गुप्ता, डॉ.वंदना जागलान, डॉ.नीतू मल्होत्रा आदि मौजूद रहीं। उधर, सेक्टर-62 स्थित आइएमएस में महिला दिवस पर चूज द चैलेंज थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महामारी के दौरान मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। स्वयंसेवी संस्था साक्षर हम की ओर से जागरूकता अभियान शुरू हुआ। इसके तहत स्कूली छात्राओं को पर्सनल हाइजीन का महत्व समझाया गया।

छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : सेक्टर-12 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधानाचार्या मनीषा, प्रशिक्षक दिलीप कुमार व रजनीश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया। सेक्टर- 47 जलवायु टावर की निमिषा नेगी ने ओजीओ सोशल सर्विस फाउंडेशन की ओर से महिलाओं में उपहार के रूप में सेनेटरी पैड्स बांटे। छोटे बच्चों में खाद्य सामग्री और मास्क भी वितरित हुआ। हमारा बचपन फाउंडेशन ने आत्मरक्षा, योग और महिला सशक्तीकरण का तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया। सेक्टर-122 में क्लीन नोएडा प्रोजेक्ट के बारे में महिलाओं से अवगत कराया गया। सेक्टर-108 में एचसीएल फाउंडेशन व आरडब्ल्यूए के सहयोग से कुर्सी दौड़, बाधा दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि आयोजित हुई। कलाकारों ने प्रस्तुति से बांधा समा : सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में चल रहे सरस आजीविका मेला 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नामचीन कलाकारों ने लोकनृत्य और संगीत से समा बांधा। आइटीई फाउंडेशन व नवरतन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कत्थक, भरतनाट्यम एवं ओडिशी शास्त्रीय नृत्य के प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के समापन पर संस्था ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में महिला दिवस पर तम्बोला, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर महिलाओं ने गानों पर जमकर मस्ती की। उधर, सोरखा गांव में काव्य कार्नर फाउंडेशन ने महिला दिवस पर 'नारी-एक सम्मान' नामक काव्य गोष्ठी आयोजित की। सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट में भी महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मंजू चौहान, प्रियंका शुक्ला, भारती त्रिपाठी, संध्या, अंजली, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.