Move to Jagran APP

आयुर्योग पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आगाज आज से

आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा (आयुर्योग) पर आज से प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट में यह चार दिवसीय प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के भारतीय तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इसमें आर्युर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े योगी गुरू और विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही दुनियाभर के प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद इंडिया योग एसोसिएशन ऑल इंडिया आयुर्वेदिक कांग्रेस सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस एंड सोशल एक्शन भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा और योग स्ना

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:42 PM (IST)
आयुर्योग पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आगाज आज से
आयुर्योग पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आगाज आज से

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा (आयुर्योग) पर आज से प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट में यह चार दिवसीय प्रदर्शनी बृहस्पतिवार सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के भारतीय तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इसमें आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े योगी, गुरु और विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही दुनियाभर के प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद, इंडिया योग एसोसिएशन, ऑल इंडिया आयुर्वेदिक कांग्रेस, सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस एंड सोशल एक्शन, भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा और योग स्नातक मेडिकल एसोसिएशन संयुक्त रूप से कर रही है।

loksabha election banner

एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चारों दिन कई सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्म भूषण डॉ. डेविड फ्रावले, पद्म भूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुण, डॉ. हंसजी जयदेव योगेंद्र, डॉ. लोरेंजो कोहेन, डॉ. सतबीर सिंह खालसा, एंटोनियेटा रोजजी, डॉ. बसंत लाड, डॉ. दुआन गांग आदि वक्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही दो विशेष सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। एक बाबा रामदेव और और दूसरे में श्रीश्री रविशंकर योग विज्ञान के बारे में जानकारी देंगे। कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती, एचएच जगत गुरु अमृता सूर्यानंद महाराज और विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्री स्वामी महेश्वरानंद पुरी भी हिस्सा लेंगे। जैविक उत्पादों की भी दिखेगी झलक :

यह एकमात्र भारतीय अंततरराष्ट्रीय मेला है, जिसमें जैविक उत्पाद, इसके बाजार के संवर्धन और विकास पर चर्चा की जाएगी। जैविक उत्पादों पर काम करने वाली संस्था बायोफैक इंडिया की सोनिया पराशर ने बताया कि भारत जैविक खेती के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य के प्रति चिता एवं जागरुकता में वृद्धि देखने को मिली है। उनके जीवनस्तर में सुधार और सरकार के प्रयासों से जैविक उत्पादों को काफी प्रोत्साहन मिला है। इस आयोजन में भारत के साथ दुनियाभर के 200 से अधिक जैविक ब्रांड्स जुड़ रहे हैं। ये यहां जैविक उत्पादों की विविध रेंज का प्रदर्शन करेंगे। हैं। इससे न केवल निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि घरेलू मांग और खपत को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां ऑर्गेनिक फॉर माइ प्लेटश नामक थीम से एक पवेलियन तैयार किया गया है। इसमें देश के 15 राज्य से आए किसानों के 40 समूह अपने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां लगभग पूरी :

आयुर्योग प्रदर्शनी को लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मार्ट के मुख्य भवन के भूतल में दो हॉल में प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टाल बनकर तैयार हैं, फिनिशिग का काम भी अंतिम दौर में है। प्रथम तल में सत्र के लिए हॉल तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन :

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयुर्याेग प्रदर्शनी का आज दोपहर चार बजे केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक उद्घाटन करेंगे। इस दौरान स्थानीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉक्टर एचआर नागेंद्र और आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.