आईएमएस नोएडा में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, 'सेहत सही, लाभ कई' का संदेश
नोएडा के आईएमएस में सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का समापन हुआ, जिसमें 'सेहत सही, लाभ कई' ...और पढ़ें

आईएमएस नोएडा में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
राष्ट्रीय पोषण माह का समापन आईएमएस नोएडा में हुआ।
'सेहत सही, लाभ कई' पहल के तहत जागरूकता फैलाई गई।
संतुलित आहार, मां-बच्चे के स्वास्थ्य पर संवाद हुआ।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन हुआ।
‘सेहत सही, लाभ कई’ पहल के तहत 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
स्वस्थ्य जीवनशैली को लेकर जागरूकता का संवाद हुआ
संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मां-बच्चे का स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव, महिला स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता व संवाद हुआ। प्रतिभागियों ने समुदाय तक पोषण संबंधी सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।
नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि सही पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और ऐसे अभियान स्वास्थ्य व जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
पोषण जागरूकता दैनिक जीवन का हिस्सा
सचिव गरिमा त्रिपाठी ने पोषण जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत बताई। स्टेशन हेड वर्षा छाबरिया ने बताया कि स्मार्ट संस्था के सहयोग से 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 मनाया गया।
पहल को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का भी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि पोषण स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव है। सलाम नमस्ते ऐसे विषयों पर निरंतर संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ठप हुईं स्वास्थ्य सेवाएं, काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे NHM कर्मचारी; लखनऊ कूच की चेतावनी
