विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ठप हुईं स्वास्थ्य सेवाएं, काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे NHM कर्मचारी; लखनऊ कूच की चेतावनी

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM (IST)

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. NHM संविदा कर्मचारियों का गाजियाबाद में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन।

  2. सीएमओ कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

  3. समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, लखनऊ कूच की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को सैकड़ों कर्मचारी काला फीता बांधकर सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।

आश्वासन न मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। आज आखिरी दिन है। जनपद गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल, समस्त अर्बन पीएचसी, सीएचसी मुरादनगर, मोदीनगर, भोजपुर, बम्हेटा, लोनी, डासना और संयुक्त अस्पताल संजयनगर सहित सभी इकाइयों में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग बंद

ऑनलाइन रिपोर्टिंग बंद हो गई है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि आठ अक्टूबर से डीएम आफिस पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान इमरजेंसी सेवाएं यथावत चालू रहेंगी।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार अभी भी समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की न्यायोचित मांगों को नहीं मानती है, तो विवश होकर समस्त संविदा कर्मचारियों को कठोर कदम उठाना पड़ेगा।

आगामी 12 अक्टूबर को जनपद गाजियाबाद के समस्त संविदा कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे और वहां बड़ा प्रदर्शन करेंगे। संघ की जिला अध्यक्ष हिमानी कौशिक का कहना है कि इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।