विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम
जासं ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क स्थित लायड कालेज में आनलाइन आयोजित कार्यक्रम भारत में महिला उपलब्धि दुर्गा नवरात्र का समापन हुआ।
जासं, ग्रेटर नोएडा: नालेज पार्क स्थित लायड कालेज में आनलाइन आयोजित कार्यक्रम भारत में महिला उपलब्धि दुर्गा नवरात्र का समापन हुआ। एक-दूजे को पर्व की बधाई देने के साथ ही कार्यक्रम में जुड़े विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने विचार रखे। बकौल कालेज की ग्रुप डायरेक्टर वंदना अरोड़ा सेठी, दुर्गा नवरात्र में महिलाओं का उत्साह व सम्मान और बढ़ जाता है। नौ दिन देवी दुर्गा और उनके विभिन्न अवतारों को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि सतत विकास के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की अहम भूमिका है। उनकी पूर्ण और समान भागीदारी के लिए कुशल नेतृत्व की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ.आभा यादव, डॉ.हरविदर पोपली, प्रियंका गांगुली, कृति सूरी, पूरम श्रोती, डॉ.पूजा मेहता, पायल खंतवाल आदि ने विचार रखे।