फुटबॉल खेलकर लौटे युवक ने लिफ्ट के डिजिटल बोर्ड को मुक्के से तोड़ा, आम्रपाली गोल्फ सोसायटी का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ सोसायटी में एक युवक ने लिफ्ट के बाहर लगे डिजिटल बोर्ड को मुक्का मारकर ...और पढ़ें

वीडियो ग्रैब।
HighLights
युवक ने आम्रपाली गोल्फ सोसायटी में डिजिटल बोर्ड मुक्के से तोड़ा।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल।
निवासियों ने सोसायटी सुरक्षा पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ एंड किंग्सवुड सोसायटी में लिफ्ट के बाहर लगे डिजिटल बोर्ड को मुक्का मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना टावर के फ्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद निवासियों ने सोसायटी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
निवासियों के अनुसार, सोसायटी के एक टावर में लिफ्ट के गेट के समीप डिजिटल बोर्ड लगाया गया है। इस पर परिसर से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदर्शित की जाती हैं। आरोप है कि फुटबाल खेलकर लौट रहे तीन युवक लिफ्ट के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।
बोर्ड पर मुक्का मार हुए फरार
इसी दौरान एक युवक ने अचानक डिजिटल बोर्ड पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद युवक वहां से चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।
निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में बड़ी संख्या में बैचलर किराये पर रह रहे हैं। कुछ लोगों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। इससे परिवारों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ एंड किंग्सवुड सोसायटी में लिफ्ट के बाहर लगे डिजिटल बोर्ड को मुक्का मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना टावर के फ्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। #GreaterNoida #AmrapaliGolfAndKingswoodSociety https://t.co/yrHnDz5yLq
— Shalki_pj (@PjShalki) November 6, 2026
निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एओए पदाधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।